लखनऊ, 04 सितम्बर 2018: आगामी राष्ट्रीय जूनियर नौकायन प्रतियोगिता के लिए यूपी की जूनियर नौकायन टीम के चयन के लिए ट्रायल 10 सितम्बर को सुबह 11 बजे से लामार्ट ब्वायज बोट क्लब पर आयोजित किया जाएगा।
इस ट्रायल में यूपी के निवासी ऐसे खिलाड़ी भाग ले सकते है जिनका जन्म एक जनवरी, 2001 के बाद हुआ हो। ट्रायल के लिए जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पुराना आरएफआई कार्ड लाना अनिवार्य होगा। इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए यूपी नौकायन संघ के महासचिव सुधीर शर्मा (मोबाइल नः 9839279037) पर सम्पर्क कर सकते है।







