Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    साहित्यकार शिरोमणि सम्मान से नवाजे गए कथाकार शिवमूर्ति

    By September 7, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 694
    • राष्ट्रीय पुस्तक मेला रवीन्द्रालय चारबाग: तीसरा दिवस
    • नई जगह किताबें करा रही ताजगी का अहसास
    लखनऊ, 07 सितम्बर 2018: शब्दकोश हो या कारवां गुजर गया, मधुशाला, गुनाहों का देवता, राग दरबारी जैसा कालजयी साहित्य, ये तो हर समय खरीदा और पढ़ा जाता है पर यहां रवीन्द्रालय लाॅन चारबाग में 14 सितम्बर तक चलने वाले राष्ट्रीय पुस्तक मेले में हर किस्म के साहित्य और पुस्तक प्रेमियों के लिए ये मौका है कि वह किताबों की नई दुनिया के साथ ही नये साहित्य, नये लेखकों से भी सहज रूबरू हो सकते हैं। आज यहां ‘कुच्चाी का कानून’ जैसे सशक्त व चर्चित लघु उपन्यास के रचयिता कथाकार शिवमूर्ति को आयोजक नालेज हब की ओर से अंगवस्त्र, स्मृतिचिह्न, सम्मान पत्र, 11 हजार की राशि व पुष्प देकर साहित्यकार शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया।
    सुबह 11 से रात नौ बजे तक चल रहे इस मेले में सभी ग्राहकों को पुस्तकों पर न्यूनतम 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है। राजकमल के स्टाल पर इस साल की 84 नये संस्करण की किताबों में ज्ञान चतुर्वेदी की पागलखाना, अलका सरावगी की एक सच्ची झूठी गाथा, कुंवर नारायन की बेचैन पत्तों का कोरस, मन्नू भण्डारी की बन्दी और श्रीकांत के संपादन में स्त्री अलक्षित जैसी कई महत्वपूर्ण किताबें हैं। प्रभात के दो सौ से ज़्यादा एनसीपीयूएल के स्टाल पर बच्चों के लिए उर्दू में लगभग 25 एकदम नई किताबें हैं।
    नये प्रकाशनों में डा.अब्दुल कलाम की किताब अदम्य उत्साह और शांतनु गुप्ता की योगीगाथा को विशेषकर नौजवान उलट-पलट का देख रहे हैं। बाराबंकी से किताबों के लिए आए राकेश कहते हैं कि एक बड़ा बदलाव नई किताबों में यह है कि प्रकाशक सकारात्मक सोच के मार्गदर्शन वाली किताबों को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। वहीं रायबरेली की रिंकी यादव कहती हैं कि अब किताबों के मामले में व्यावसायिक रुख ज्यादा दिखता है। नये कलेवर में दाम कई गुना हैं जबकि किताबें लगभग वही हैं। शहर के बुजुर्ग शम्स नकवी नये मेलास्थल को सराहते कहते हैं चारबाग तक शहर के कोने-कोने से लोग बस, टैम्पो से आसानी से पहुंच सकते हैं।
    डा.अमिता दुबे के संचालन में आयोजक देवराज अरोड़ा-नीरू अरोड़ा और नालेज हब के अन्य सदस्यों द्वारा सम्मानित हुए कथाकार शिवमूर्ति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मान और पुरस्कार में अंतर होता है। यह सम्मान आपके प्रेम की झलक देता है। सम्मान में तर्क व शर्त नहीं चलता, न यहां राशि का महत्व होता है। पूर्व में इसी सम्मान से अलंकृत विद्याविंदु सिंह ने शिवमूर्ति के सहज-सरल व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी रचनाओं में लोकानुभव मिलता है। यह लोकोक्तियां, मुहावरे व लोकभाषा रचनाओं को ताजगी से भर देते हैं। कवि नरेश सक्सेना ने हिन्दी साहित्य के वृहत स्वरूप का जिक्र करते हुए कहा सामयिक पसंदीदा लेखकों में आज मेरे लिए शिवमूर्ति सर्वोपरि हैं। सर्वेश अस्थाना ने भी शिवमूर्ति को जन अनुभूतियों का कवि बताया।
    तहजीबे अवध फाउण्डेशन के शहरयार जलालपुरी की अध्यक्षता, अमीर फैसल के संचालन में चले युवा काव्य समारोह में अतिथियों ज्योति किरन रतन व शमशाद आलम सहित  फैज खुमार, सलमान जफर, प्रभात यादव, ताज टिकैतपुरी, अब्दुल मोईद, अभय बलरामपुरी, सुहैल अहमद, मिन्नतुल्लाह, योगेश शुक्ला, विराट वर्मा, आशीष शर्मा, स्मिता उपाध्याय, दीपिका गौतम, इरशाद अहमद ने रचनाएं पढ़ीं। नवसृजन संस्था की रंगनाथ मिश्र सत्य की अध्यक्षता, डा.योगेश के संचालन व व शिवमंगल सिंह मंगल के वाणी वंदना में चली काव्यगोष्ठी में अनूप शुक्ल, विशाल मिश्र, अमर श्रीवास्तव, अतुल कश्यप, अमिता सिंह, हरिप्रकाश, त्रिवेणी प्रसाद दूबे, सुभाष हुड़दंगी, हिमांशु लखनवी प्रदीप गुप्ता आदि ने रचनाएं पढ़ीं। अंत में डा.ओम नीरव में संयोजन में चली कविता लोक कार्यशाला में रचनाशीलता की बारीकियों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला और रचनाएं सुनाईं।
    पुस्तक मेले में आज:8 सितम्बर 2018
    अपराह्न 12.30 बजे – महिला रचनाकारों का कथापाठ व कवयित्री सम्मेलन
    अपराह्न 3.30 बजे – संगोष्ठी- आज का समय और रचनाकारों-कलाकारों की भूमिका
    शाम 5.30 बजे – अग्निपुराण में वर्णित समाज पर चर्चा- डा.उर्मिला सिंह
    शाम 7.00 बजे – धानी चुनरिया के संयोजन में बच्चों की गायन व नृत्य प्रतियोगिता

    #राष्ट्रीय पुस्तक मेला रवीन्द्रालय चारबाग

    Keep Reading

    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    October 22, 2026

    भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

    October 21, 2026
    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    October 18, 2026
    Promotional song 'Jaise Radhe Krishna' from the film 'Darkaar' released; Raja Guru's powerful style grabs attention.

    फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज, राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान

    October 18, 2026
    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    October 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading