स्टेज-बेस्ड थीम पर तैयार इस गाने में अभिनेता राजा गुरु के साथ साक्षी भट्ट और रिया मुंजाल भी आ रही हैं नजर; सत्या-मनु के संगीत से सजा है ट्रैक
मुंबई: आगामी हिंदी फीचर फिल्म ‘दरकार’ का ऑफिशियल प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज कर दिया गया है। सत्या मनु के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस गाने में अभिनेता राजा गुरु की प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस और मंचीय ऊर्जा मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। स्टेज-बेस्ड कॉन्सेप्ट पर आधारित इस ट्रैक में राजा गुरु के साथ साक्षी भट्ट और रिया मुंजाल भी अपनी कला का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।
श्री पिक्चर हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म के प्रमोशनल गाने को सत्या-मनु ने संगीतबद्ध किया है। इसके बोल सत्या खरे ने लिखे हैं, जबकि इसे अपनी आवाज मनु खरे ने दी है। अमित सिंह की सिनेमैटोग्राफी से सजे इस गाने का उद्देश्य फिल्म के प्रचार अभियान को रफ्तार देना और दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाना है।
आनंद आर. श्रीवास्तव के निर्देशन और आशुतोष श्रीवास्तव के निर्माण में बनी फिल्म ‘दरकार’ के इस गाने को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।







