नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही आतंकवादी घटनाये चरम पर है और पकिस्तान से बातचीत का कोई हल नहीं दिख रहा है इसी वजह अमरनाथ हमले के बाद मोदी सरकार अब आतंकवाद को लेकर कश्मीर में सख्त तेवर अपनाने के मूड में है। बीजेपी नेतृत्व को महसूस हो रहा है कि घाटी में फिलहाल बातचीत की ज्यादा गुंजाइश नहीं है। 10 जुलाई को अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद केंद्र सरकार सीमा पर सख्ती दिखाने में लगी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले के बाद आतंकियों को सख्ती से जवाब दिए जाने की जरूरत है।
विपक्षी नेताओं का कहना है कि मुद्दे को बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि आतंकियों के खिलाफ बातचीत के माध्यम से मुद्दे को सुलझाया जाए लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि बीजेपी आतंकियों के खिलाफ सिर्फ बातचीत पर ही निर्भर नहीं रह सकती है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी को ऐसा लगता है कि आतंकियों के खिलाफ अब सख्त कदम उठाने का वक्त आ गया है।







