Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    लखनऊ के गुडम्बा में दो सगी बहनों का मर्डर

    By July 16, 2017Updated:July 17, 2017 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 978

    लखनऊ: लखनऊ, गोमतीनगर में सपा नेता के यहाँ पड़ी डकैती का खुलासा अभी हो भी नहीं पाया था कि आज गुडंबा इलाके में डकैतों ने दो सगी बहनों की दिनदहाड़े गला दबाकर हत्या कर नकदी व जेवरात लूट ले गये।

    जानकारी के अनुसार डकैत घर में अकेली रह रही दो सगी बहनों के घर घुस आये और लूटपाट की बताया जा रहा दोनो बहनों ने जब विरोध किया तो उनकी गला दबाकर हत्या कर दी, रविवार दोपहर को हुई इस दुस्साहसिक वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार अनहोनी की आशंका के चलते पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची (डॉयल 100) के सिपाहियों ने अंदर जाकर देखा तो वह आवाक रह गये, दोनों सगी बहनों के शव बेड पर पड़े थे और घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। बदमाश घर का सारा सामान खंगाल कर नगदी और जेवरात लूट कर फरार हो गए, पुलिस ने डॉग स्क्वॉड, फॉरेंसिक एक्स्पर्ट, फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

    जानकारी के मुताबिक, गुडंबा थाना क्षेत्र के बजरंग विहार 8/2 जीवनधारा कॉन्वेंट कॉलेज के पास कुर्सी रोड गुडंबा में रहने वाले बद्री प्रसाद की पुत्री केसर श्रीवास्तव उर्फ़ जुग्गुन (59), संदल श्रीवास्तव (45) निवासी 8/1 जीवनधारा कॉन्वेंट कॉलेज अकेले रहती थी। मृतकाओं की भतीजी ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करती है। उसकी छोटी बहन रोली श्रीवास्तव गोमतीनगर में नौकरी करती है ऋचा के अनुसार, जहां उनकी बुआ रहती हैं वहां करीब आधा दर्जन से अधिक कमरे बने हैं और किराये दार भी रहते हैं, एक चाचा फ़ैजाबाद में रहते हैं, बुआ के भाई कुंजबिहारी हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है ऋचा की माने तो बुआ अपने पति से करीब 20 साल से अलग रह रही थीं। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार उसने 11:00 बजे के करीब एक बहन को बाजार जाते देखा था, शायद इसके बाद ही बदमाश घर में घुसे और दोनों को बंधक बनाकर डकैती डाली।

    हत्या की वजह प्रॉपर्टी तो नहीं?
    दोनों बहने 4 हज़ार स्क्वायर फीट की एक आलीशान मकान मे रहती थी जिसकी कीमत तकरीबन 1 करोड़ 60 लाख रुपए आँकी जा रही है । अंजनी श्रीवास्तव व इनका पूरा परिवार 10 साल पहले लखनऊ के अमीनाबाद मे किराए के मकान पर रहते थे । दोनों बहनों ने अंजनी को घर का एक हिस्सा रोजी रोटी कमाने के लिए दिया था । इस पूरे प्रॉपर्टी के मालिक कुंजबिहारी श्रीवास्तव थे जिनकी कुछ माह पहले मृत्यु हो गयी थी इसके बाद इतने बड़े मकान का मालिकाना हक दोनों बहनों के पास था । दोनों बहनों के ना रहने के बाद पूरे मकान पर अंजनी व इनके परिवार का मालिकाना हक होगा।

     

    Keep Reading

    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    October 17, 2026
    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    October 16, 2026

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    October 16, 2026

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    October 16, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    October 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading