निशान–ए-करबला सम्मान एवं प्रमाणपत्र का वितरण
लखनऊ, 18 सितम्बर 2018: वन वाइस व श्री स्वामी सारंग ग्लोबल पीस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान द्वारा ‘इमाम हुसैन (अ.स) की जिन्दगी पर बातचीत एवं प्रमाणपत्र का वितरण’ कार्यक्रम “10वीं अखिल भारतीय छायाचित्रों एवं पेन्टिंग मोहर्रम प्रदर्शनी के समापन के अवसर पर ललित कला अकादमी (केन्द्रीय) अलीगंज, लखनऊ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वामी सारंग, हेमन्त तिवारी, सुशील दुबे, नवाब जाफर मीर अब्दुल्लाह व एस.एन.लाल ने अपने वक्तव्य में इमाम हुसैन को ख़िराजे अक़ीदत पेश की।
माननीय न्याय एवं कानून मंत्री श्री बृजेश पाठक उप्र सरकार के कर कमलों द्वारा प्रदर्शनी का समापन हुआ, इस अवसर पर प्रदर्शनी के प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं सम्मान देकर सम्मानित किया गया। सर्वोत्तम कलाकार के सम्मान से सम्मानित होने वाले कलाकारों में “याम वर्मा, तबस्सुम फात्मा, अनीता नारायण, आज़म हुसैन व रवि कपूर थे। इसके अतिरिक्त फोटो व पेन्टिंग कलाकारों सुषमा कुमार, मो. क़मर, पूर्वी चौधरी, अली जान, नदीम नक़वी, टूवेन्किल दिवेदी, रेनू, साहिल सिद्दक़ी, मसद्दीक़ रज़ा कुम्मी, वली एस. रिज़वी, हबीबा खातून, आशुतोष त्रिपाठी, सज्जाद बाक़र, लामा ताज, समरीन, शगुफ़्ता, प्रियंका, नूरी को प्रतिभागी प्रमाणपत्र दिये गये।
इस अवसर केरल आपदा पर केरल पीड़ितो को लखनऊ से सहायता पहुंचाने वालों में मुर्तज़ा अली, बलबीर सिंह मान, क़ुदरतउल्लाह ख़ान, ज़ीशान आलम, जसबीर गॉंधी, गुफरान सिद्दीक़ी, मोहम्मद हसन, सिविल तिवारी, मोहम्मद मुख़्तार, मोहम्मद रियाज़ व नावेद साहब को माननीय मंत्री बृजेश पाठक जी द्वारा अंगवस्त्र व प्रमाणपत्र देकर निशान-ए-करबला सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अब्दुल वहीद, ज़ुबैर अहमद आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।







