Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    अभूतपूर्व आयुष्मान अभियान

    By September 24, 2018 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 594
    दिलीप अग्निहोत्री
    विकसित देशों में स्वास्थ् सेवाओं को बहुत महत्व दिया जाता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाती। इस आधार पर वहां सरकारें बदल जाती है। यह सही है कि गरीब, पिछड़े या विकासशील देशों की तुलना उनसे नहीं हो सकती। लेकिन भारत ने आयुष्मान योजना के माध्यम एक ऊंची छलांग लगाई है। तेईस सितंबर को इसे देश के साढ़े चार सौ गांवों में एक साथ लागू किया गया।
     प्रधानमंत्री ने इस अभूतपूर्व योजना का ऐलान कुछ समय पहले किया था। तेईस सितंबर को साकार हो गई। प्रधानमंत्री ने दो जनजातीय प्रदेशों से इसकी शुरुआत की। इस रूप में भी मोदी ने बड़ा सन्देश दिया है। समाज का जो वर्ग अब तक स्वास्थ सेवा से वंचित रहा है , वह भी आयुष्मान से लाभान्वित होगा। देश के पचास करोड़ से ज्यादा लोवों को पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ बीमा देने वाली ये दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। पूरी दुनिया में सरकारी पैसे से इतनी बड़ी योजना किसी और देश में नहीं चल रही है। इस योजना के लाभार्थियों की संख्या पूरे यूरोपियन यूनियन की कुल आबादी के बराबर है। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको, इन तीनों देशों की आबादी से ज्यादा है।
    नरेंद्र मोदी ने झारखंड, छत्तीसगढ़ में आयुष्मान का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देश के पचास करोड़ से ज्यादा भाई-बहनों को पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ बीमा देने वाली ये दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। पूरी दुनिया में सरकारी पैसे से इतनी बड़ी योजना किसी और देश में नहीं चल रही है। इस योजना के लाभार्थियों की संख्या पूरे यूरोपियन यूनियन की कुल आबादी के बराबर है। पूरी दुनिया में सरकारी रुपये से इतनी बड़ी योजना किसी भी देश में नहीं चल रही है। मोदी ने कभी बहुत चर्चित हुए गरीबी हटाओ  के नारे का उल्लेख किया। नारा दिया गया, लेकिन गरीबों को राहत देने वाले निर्णयों पर समुचित ध्यान नहीं दिया गया। यही कारण है कि गरीबों के जीवन स्तर में सुधार नहीं हुआ। बीमारी का इलाज तक  मुश्किल था। आयुष्मान योजना इस स्थिति को बदल देगी।
    लाख स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। इस योजना पर अगले दो साल में साढ़े दस हजार करोड़ रूपये खर्च अनुमानित है जिसमें साठफीसदी केंद्र और चालीस फीसदी खर्च का वहन राज्य सरकार करेगी। योजना के तहत किस तरह के परिवारों को फायदा होगा, इसका फैसला आर्थिक आधार पर किया जाएगा। इस के तहत दस करोड़ चौहत्तर लाख परिवार लाभार्थी होंगे। लाभार्थी परिवार पैनल में शामिल सरकारी या निजी अस्पताल में प्रति साल पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करा सकेंगे। इस स्कीम की शुरुआत के साथ ही देश के दस हजार सरकारी और निजी अस्पतालों में गरीबों के लिए दो लाख पैसठ लाख बेड की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
     प्रधानमंत्री ने दस  वेलनेस केंद्र का भी शुभारंभ किया है। इसपर उन्होंने कहा कि अब झारखंड में करीब चालीस ऐसे सेंटर्स काम कर रहे हैं और देशभर में इनकी संख्या तेईस सौ तक पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश में एक करोड़ अठारह लाख परिवारों को फिलहाल यह सुविधा मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया। योगी ने कहा कि इस योजना के शुरू होने से इलाज करने के लिए गरीब को घर, जमीन और जेवर गिरवी नहीं रखना पड़ेगा। अब इलाज के लिये गरीब को किसी के आगे हाथ्‍ा नहीं फैलाना पड़ेगा। लोग गोल्डन कार्ड लेकर वह इलाज करा सकेगा।
    केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह योजना गरीबों के लिये मोदी कवच का नाम दिया।
    लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह  और राज्यपाल राम नाईक ने आयुष्मान योजना का लोकार्पण किया।
    राजनाथ सिंह ने कहा कि बीमार होने पर गरीब परिवार का पूरा बजट ही बिगड़ जाता था लेकिन अब आयुष्मान भारत ना सिर्फ बीमारियों से मुक्ति दिलाएगा बल्कि लोगों का बजट बिगडऩे से भी रोकेगा। इस योजना का लाभ देने को देश में पांच करोड़ ऐसे लोग चिह्नित किए गए हैं जो परिवार में किसी सदस्य की बीमारी के कारण गरीबी रेखा से नीचे चले गए थे। यह एक संकट मोचन योजना है किसी भी परिवार को साहूकार के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गृहमंत्री ने कहा कि हेल्थ केयर सेंटर के साथ हेल्थ प्रोटेक्शन कवर भी दिया जा रहा है। राजनाथ सिंह और राम नाईक ने लाभार्थियों को प्रतीक स्वरूप योजना के कार्ड प्रदान किये।
     जाहिर है कि यह योजना भारत को मेडिकल हब के रूप में भी समृद्ध करेगी। ऐसा नहीं कि नरेंद्र मोदी ने एकदम से यह योजना लागू कर दी। वह इसकी तैयारी पहले से कर रहे थे। जनधन खाता खोलने की शुरुआत के साथ ही अनेक योजनाएं उनके उनके दिमाग में थीं। यदि मोदी भी यूपीए सरकार की तर्ज पर चलती रहती तो जनहित की इतनी बड़ी योजना लागू होना संभव ही नहीं था। मोदीं सरकार ने लाखों करोड़ रुपये के लुपोल रोके। व्यवस्था से बिचौलियों को हटाया। ये सब खजाने में पहुंचे। सरकार के खजाने में जब पर्याप्त धन पहुंचा तो उसने जन कल्याणकारी योजना को उसे लगाना शुरू किया। इस प्रकार के अनेक कार्य भविष्य में दिखाई देंगे।

    Keep Reading

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026
    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    June 15, 2026
    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading