Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    किताबें छोड़ती है हृदय पर छापः डा.पाण्डेय

    By September 28, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 610
    महात्मा गांधी डेढ़ सौंवी जयंती की थीम पर मोतीमहल लान में सोलहवां राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू
    लखनऊ, 28 सितम्बर 2018:  आज के डिजिटल युग में भी प्राचीनकाल से चली आ रही दृश्यकाव्य और पाठ्यकाव्य की महत्ता कम नहीं हुई है। सोशल मीडिया से संपादित होकर जो चीजें पहुंचती हैं उनका भी महत्व है पर पुस्तकें मन के भीतर जो स्थायी भाव पैदा करती हैं, उसकी अनुभूति और महत्व कभी खत्म नहीं हो सकता।
    ये उद्गार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने राणाप्रताप मार्ग मोतीमहल वाटिका लान में जवानी की दहलीज पर कदम रख चुके सोलहवें राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। मेला यहां सात अक्टूबर तक रोज सुबह 11 से रात नौ बजे तक चलेगा। दि फेडरेशन आॅफ पब्लिशर्स एण्ड बुकसेलर्स एसोसिएशन्स इन इण्डिया, नई दिल्ली के सहयोग से हो रहे के.टी.फाउण्डेशन व फोर्सवन के इस आयोजन में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की थीम पर आधारित इस निःशुल्क प्रवेश वाले मेले में हमेशा की तरह न्यूनतम 10 फीसदी की छूट हर पुस्तक पर मिलेगी।
    उद्घाटन सम्बोधन में डा.पाण्डेय ने आगे कहा कि पुस्तकें पढ़ने से हृदय में जो बोध होता है उसकी छाप लम्बे समय तक रहती है। ऐसे आयोजन वृहत स्तर पर बराबर होते रहने चाहिए। किताबों का महत्व कभी कम नहीं हो सकता। इससे पहले अतिथियों का स्वागत करते हुए संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने पिछले आयोजनों की चर्चा करते हुए उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संयोजिका आस्था ढल ने पिता व संस्थापक स्वर्गीय उमेश ढल को याद करतें हुए सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि मेला पुस्तक संस्कृति विकसित करने के साथ ही प्रदेश की साहित्य और खेल प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित कर रही है।
    इस वर्ष रायबरेली की एथलीट सुधा सिंह को पहली अक्टूबर को प्रदेश गौरव सम्मान से नवाजा जायेगा। भाषा उन्नयन की दृष्टि से सप्ताह भर यहां उर्दू भाषा सिखाई जाएगी और अंतिम दिन अरबी भाषा कार्यशाला होगी। इससे पहले चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन व भारत दीक्षित ने मेले की भ्रमण कर आयोजकों को बधाई दी। बिंदु जैन के संचालन में चले उद्घाटन समारोह में समाजसेवी सुधीर हलवासिया, आलोक अवस्थी, मुरलीधर आहूजा एडवोकेट रामजी दास, टीपी हवेलिया, राकेश जैन, आकर्षण जैन, ज्योति किरन रतन आदि उपस्थित थे। महात्मा गांधी की थीम पर केन्द्रित मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज रूपा-जयदेव और साथियों ने बापू के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तैणे कहिए… गाकर की। फिर कलाकारों ने अटल बिहारी बाजपेयी और नीरज के गीतोें का मधुर गायन किया।
    इसबार पुस्तक मेले में प्रभात, राजकमल, किताबघर, राजपाल, सामयिक, लोकभारती, मुुंशीराम मनोहरलाल, गौतम बुक्स, इण्डियन सोशल इंस्टीट्यूट, प्रकाशन संस्थान, साहित्य भण्डार इलाहाबाद, उ.प्र.हिन्दी संस्थान, एस चांद एडूटेक, अग्रवाल पब्लिकेशन, रामकृष्ण मिशन, गायत्री ज्ञान मंदिर, स्काॅलर हब, गिडियाॅन्स, तिरुमाला साफ्टवेयर, आदि के स्टाल तो होंगे ही, साथ ही कई नये संस्थान शामिल हैं।
    गंगा जमुनी तहजीब के शहर में चलने वाले इस पुस्तक मेले में नृत्य, गीत, गजल, संगीत के विशिष्ट कार्यक्रम, कवि सम्मेलन-मुशायरा, धनुर्विद्या प्रदर्शन और आत्मरक्षा प्रषिक्षण कार्यशाला जैसे कार्यक्रम हांेगे। मेले में हमेशा की तरह इस वर्ष भी स्थानीय लेखकों के लिए अलग से निःशुल्क स्टाल की व्यवस्था है। यहां गांधी बाल एवं युवा मंच पर ड्राइंग, फैंसी ड्रेस, नृत्य-गायन, श्लोक वाचन, वादन, लेखन, क्विज, खादी परिधान आदि की बाल व नवयुवा प्रतियोगिताओं का अलग रंग दिखाई देगा। मुख्य सांस्कृतिक मंच पर पुस्तकों के विमोचन, लेखक से मिलिए, साहित्यिक परिचर्चा कार्यक्रम आदि विविध मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
    पुस्तक मेले में आज – 29 सितम्बर 2018:
    अपराह्न 12.30 बजे – कर्मश्री पत्रिका की रचनाकारों के दायित्व पर संगोष्ठी
    अपराह्न 2.00 बजे – नव समानुभूति की ओर से काव्य समारोह
    शाम 5.30 बजे – संदीप सक्सेना की व्यंग्य पुस्तक का विमोचन
    शाम 7.00 बजे – संकल्प संस्था का कार्यक्रम- म्यूजिक फार पीस
    गांधी बाल एवं युवा मंच पर अपराह्न 3.00 बजे से नृत्य और स्लोगन की बाल-युवा प्रतियोगिताएं

    Keep Reading

    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    12 Years of the Central Government: Grand media workshop held in Varanasi; over 100 media organizations participated.

    केंद्र सरकार के 12 साल: वाराणसी में हुई भव्य मीडिया कार्यशाला, 100 से अधिक मीडिया संस्थानों ने लिया भाग

    Rajnath Singh writes to Nitin Gadkari: Elevated corridor to be built on Shaheed Path!

    राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र: शहीद पथ पर बनेगा एलीवेटेड कॉरिडोर!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    June 23, 2026

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    June 23, 2026
    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    June 23, 2026
    Digital India's game-changer is now making its debut in the stock market!

    डिजिटल इंडिया का गेम चेंजर अब शेयर बाजार में दस्तक दे रहा है!

    June 23, 2026
    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    June 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading