रोहित सिंह के साथ यदि कोई अनहोनी होती है तो उसका ज़िम्मेदार कौन होगा
लखनऊ, 01 अक्टूबर 2018: खबर चौकाने वाली जरूर है! एक तरफ दलित छात्र रोहित को हॉस्टल में रूम न मिलने का मलाल है तो दूसरी तरफ उसका सामूहिक धरना प्रदर्शन अब खतरे में है ! बता दें इन दिनों विवि में देर सबेर भयानक जहरीले सांप निकल रहे हैं! जिससे रोहित की जान का खतरा बढ़ गया है छात्रों का कहना है कि हम भी विवि की अनुशासनहीनता की करवाई के चलते उसकी कोई मदद नहीं कर पा रहे हैं उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी कुछ और कहा भी नहीं जा सकता हैं कि उसे हॉस्टल में रूम मिल भी पायेगा या नहीं?
बता दें की अभी दो दिन पहले ही सिद्धार्था हॉस्टल के पास ब्लैक कोबरा सांप निकला था और उसके एक बाद कई और सांप देखे गए है जिनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुयी थी। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि रोहित के साथ विवि परिसर में घूम रहे इन भयानक जहरीले साँपों ने कोई अन्याय कर दिया, तो उसका ज़िम्मेदार कौन होगा?

बहुजन छात्रों का कहना है कि छात्र रोहित को लॉन में तंबू में रहने साँपो से अधिक खतरा है। क्योंकि विवि में प्रतिदिन हॉस्टल से लेकर पुस्तकालय में साँप निकलते रहते है। विवि में लगभग दो महीनों से अजगर से छोटे बड़े जहरीले कई दर्जन साँप निकल चुके हैं। उनका कहना है कि अगर रोहित को कोई छात्र अपने कमरे रखता है तो उससे एक हजार को जुर्माना, अनुशासनहीनता में एफआईआर और बाद में विवि के बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता हैं। इसीलिए कोई छात्र रोहित की मदद करने की हिम्मत नही कर पा रहा है।
लेकिन रोहित की हिम्मत का जवाब नहीं:
रोहित ने कहा कि न मरा हूं न मरुंगा, लडूंगा और जीतूंगा भी! उसने कहा कि मैं बाबा भीमराव अम्बेकर विवि का एमए प्रथम वर्ष का छात्र हूँ 25 सितम्बर 2018 से शाम आज पांचवां दिन है लेकिन विवि के जातिगत भेदभाव के चलते आज तक मुझे कमरा नहीं दिया गया है।
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/uttar-pradesh-shiksha-jagat-bbau-lucknow-hostel-room-news/








2 Comments
You need to take part in a contest for one of the best websites
online. I am going to highly recommend this site!
I do agree with all of the ideas you’ve introduced for your post.
They’re really convincing and will certainly work.
Nonetheless, the posts are very brief for newbies.
May you please prolong them a little from
next time? Thank you for the post.