लखनऊ, 01 अक्टूबर 2018: विद्यार्थी परिषद ने आज विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज की प्राचार्या प्रो धर्म कौर को ज्ञापन सौंपा। इसमें बाहरी छात्रों के प्रवेश पर रोक,पेयजल, शौचालय, पार्किंग और पठन पाठन की पर्याप्त व्यवस्था की मांग की गई।
प्रो धर्म कौर ने उन्हें बताया कि विद्यांत में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। सेमेस्टर प्रणाली अच्छी है। इसकी सफलता के लिए समुचित सुधार और संसाधन पर ध्यान देना होगा। इस अवसर पर डॉ आर के मिश्र, डॉ नीतू सिंह,डॉ मनीष कुमार श्रीवास्तव, डॉ दिलीप अग्निहोत्री भी मौजूद थे।






