- जलवायु और वातावारण उत्तराखंड की ताकत
- मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा भारत
नई दिल्ली, 08 अक्टूबर 2018: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देहरादून में कहा कि देश के स्वस्थ विकास के लिए राज्यों के बीच औद्योगिक प्रतिप्रस्पर्धा को जरूरी बताते हुए कहा है कि इससे न सिर्फ मेक इन इंडिया का सपना पूरा होगा बल्कि तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था दुनिया के समक्ष और मजबूती के साथ उभरकर सामने आएगी।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार को राज्य के पहले उत्तराखंड निवेशक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मेक इन इंडिया सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए है। देश में निवेश का सवरेत्तम माहौल तैयार किया गया है और इसके कारण भारत हर क्षेत्र में दुनिया का विनिर्माण हब बन रहा है। देश में मोबाइल बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री स्थापित की गयी है।
रैंकिंग में हुआ सुधार:
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है और इसकी वजह यहां कारोबार आसान बनाने के लिए उठाए गए कदम हैं। कारोबार आसान करने में भारत सरकार के प्रयासों को विश्वभर में पहचान मिली है और इसी का परिणाम है कि भारत की रैंकिंग में इस दिशा में 42 अंक का सुधार हुआ है।
कर व्यवस्था में बहुत बडा सुधार किया गया:
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने कारोबार आसान बनाने के लिए जो कदम उठाए हैं उनमें 1400 से ज्यादा पुराने कानूनों को खत्म किया गया है। कर व्यवस्था में बहुत बडा सुधार किया गया है और वस्तु एवं सेवाकर जीएसटी के रूप में देश में एक समान कर व्यवस्था लागू की गयी है। इस तरह की क्रांतिकारी पहल आजादी के बाद पहली बार शुरू की गयी है जिससे न सिर्फ कर पण्राली आसान हो गयी है बल्कि कर बढ़ाने में भी यह मददगार साबित हो रहा है।
जापान है सहयोगी राष्ट्र:
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार के साथ निवेशक सम्मेलन में जापान सहयोगी राष्ट्र है। उन्होंने इसे एक अच्छी स्थिति बताते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि हमारे प्रदेशों में दुनिया के कई छोटे छोटे देशों की तरह खुद को आगे बढाने की क्षमता है। उत्तराखंड ने अपनी इस क्षमता का प्रदर्शन जापान को सहयोगी राष्ट्र बना किया है।






