लखनऊ, 18 अक्टूबर 2018: बीबीएयू में रिक्त पड़े हॉस्टल में कमरें न दिए जाने से नाराज 22 दिन से कैंपस में तंबू लगाकर अनशन कर रहा होंनहार दलित छात्र रोहित सिंह के तंबू के पास आज जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया, वीडियो देखने पर सांप बेहद जहरीले किस्म की प्रजाति का लग रहा है। सहयोगी छात्रों इस सांप की वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
बता दें कि 22 दिन में भी अनशन का नतीजा न निकलने पर अब छात्र रोहित ने अनिशिचितकालीन भूख हड़ताल का निर्णय लिया है। यदि यही हालात रहे तो विवि परिसर में कभी भी रोहित के साथ कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
बता दें कि पिछले 6 अक्टूबर को रोहित का एक्सीडेंट भी हो गया था इस मामले उसने बताया कि बच्चों को टुएशन पढ़ाने जाते समय ये हादसा हो गया जिससे चलने में भी बड़ी दिक्कत हो रही है। उसने बताया कि टुएशन के पैसे से फीस भरना और पढ़ाई जारी थी जो अब वह भी रुक गयी।
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/uttar-pradesh-shiksha-jagat-bbau-student-strike-change-in-hunger-strike/







