लखनऊ, 25 अक्टूबर 2018: लखनऊ में आज एनडीआरएफ की 12 सदस्यीय टीम ने उप-महानिरीक्षक के निर्देशन में केकेवी गर्ल इंटर कॉलेज चारबाग,लखनऊ (उप्र) मे छात्राओं को भूकंप के समय क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए, की जानकारी व प्रशिक्षण देकर मॉक ड्रिल कराया।
टीम कमांडर इंस्पेक्टर ने छात्राओं को भूकंप के अतिरिक्त,सड़क सुरक्षा व अन्य आपदाओं के दौरान स्वयम का बचाव, सावधानियां व प्राथमिक उपचार के बारे में प्रदर्शन एवं अभ्यास के माध्यम से बताया।
छात्राओं को मॉक ड्रिल के द्वारा भूकंप से निपटने के गुर सिखाये और उन्हें प्रशिक्षित भी किया। इस कार्यक्रम में टीम के सदस्यों ने प्रदर्शन व अभ्यास के माध्यम से स्कूल के अध्यापक और विद्यार्थियों को तत्काल स्ट्रेचर तैयार कैसे करे व शारीरिक चोट में प्राथमिक उपचार जैसे सिर की चोट, हड्डी का टूटना, बहते रक्त को रोकना, हार्ट अटैक पर प्राथमिक उपचारों के बारे में बताया।
लगभग प्रातः 12:00 बजे से 14:30 बजे तक चले इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 150 लोगों को प्रशिक्षित किया गया जिसमे श्रीमती पूनम तिवारी प्रधानाचार्या केकेवी गर्ल इंटर कॉलेज एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक और छात्राएं शामिल थीं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने बताया कि एनडीआरएफ द्वारा कराई गई मॉक ड्रिल बहुत ही लाभप्रद और आवश्यक है जो हमें आपदा में अपने आप को सुरक्षित रखने की जानकारी देती है।






