रविशंकर प्रसाद का पलटवार: शशि थरूर को बताया छुटभैय्या नेता
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2018: कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग की है।
बता दें कि एक बार फिर कांग्रेस को मुसीबत में डालने वाले अपने बयान में शशि थरूर ने पीएम मोदी की तुलना बिच्छू से की है। थरूर ने कहा आरएसएस के एक नेता ने एक पत्रकार से कहा कि मोदी शिवलिंग पर बैठे उस बिच्छू की तरह है जिसे ना तो हटाया जा सकता है, और ना ही चप्पल से मारा जा सकता है। हालाँकि विवाद बढ़ता देख कांग्रेसी नेता थरूर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि यह बात पिछले 6 वर्षों से चर्चा में है यह मेरे द्वारा नहीं कही गयी है। रविशंकर प्रसाद 6 साल पुराने बयान को लेकर मुद्दा बना रहे है।
इधर कांग्रेस नेता शशि थरूर के इस बयान के बाद बीजेपी से लेकर केंद्र सरकार के तमाम मंत्री तक गुस्से में लाल हो गए हैं। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और बेशर्मी की बात है कि राहुल गांधी की अगुवाई में इनके छुटभैय्या नेता और अधिक शर्मनाक अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इस बयान पर प्रसाद ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि एक तरफ राहुल गांधी खुद शिव भक्त दिखने की कोशिश करते हैं और दूसरी ओर उनकी पार्टी के नेता पीएम मोदी के चप्पल से बात करते हैं। राहुल गाँधी को इस विषय में माफ़ी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस विधायक ने पीएम मोदी को बताया डेंगू मच्छर
सोलापुर, 29 अक्टूबर 2018: वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर के मोदी पर शिवलिंग बैठे बिच्छू हमले के बाद एक और कांग्रेसी नेता के बिगड़े बोल सामने आए हैं। सोलापुर से कांग्रेसी विधायक प्रणीति शिंदे ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को डेंगू मच्छर बताया है। प्रणीति का यह बयान 24 अक्टूबर को एक कार्यक्रम के दौरान का है हालांकि यह अब सामने सोशल मीडिया पर आया हैं,सोशल मीडिया पर बीजेपी समर्थकों को अपने निशाने पर ले रहे सोलापुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हमारे देश में एक नया डेंगू मच्छर आया है। जिसका नाम है ‘मोदी बाबा’ सबको बीमारी हो रही है, इस वजह से इसको झूठ बोलने की बीमारी लगी है जैसे भाइयों मैं महंगाई कम करूंगा। आपके खाते में 15 लाख खाते में जमा करुंगा।







