- सांसद बोलें: मैथिली दुनिया में बोली जानी वाली सर्वाधिक मीठी भाषा, सरकार करे प्रमोट
- 2 नवंबर को रिलीज होगी मैथिली की नायाब फिल्म ‘प्रेमक बसात’ : रूपक सरर
पटना, 30 अक्टूबर 2018: जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज पटना के होटल रिपब्लिक में मैथिली में अब तक सबसे नायाब फिल्म ‘प्रेमक बसात’ का म्यूजिक लांच किया।
इस दौरान उन्होंने फिल्म निर्माताओं को बधाई देते हुए कहा कि मैथिली दुनिया भर में बोली जानी वाली भाषा में सर्वाधिक मीठी है। मिथिला शुरू से विद्वानों की भूमि रही है। मगर सामाजिक और राजनीतिक उपेक्षा के कारण मिथिला का विकास उतना नहीं हुआ, जितना होना चाहिए था। यही वजह है कि मैथिली सिनेम के बारे में लोगों को ज्यादा पता भी नहीं होता है। मगर वेदांत झा और रूपक सरर ने बेहतरीन काम करने का प्रयास किया है। इसकी सराहना की जानी चाहिए और राज्य सरकार को भी बिहार में फिल्मों की संस्कृति विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि सिनेमा भी सामाजिक बदलवा का एक कारण होता है।
फिल्म के म्यूजिक लांच के दौरान निर्देशक रूपक ने बताया कि यह फिल्म 2 नवंबर को बिहार और नेपाल के सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज होगी। उन्होंने बताया कि ‘प्रेमक बसात’ कई मायनों में खास है। इसमें हमने मैथिली संस्कार और सामज को बखूबी दिखाने की कोशिश की है। इसके डॉयलोग लोगों को काफी पसंद आयेंगे। साथ ही गाने भी इतने कर्णप्रिय हैं, लोग इसे बार – बार सुनेंगे। इसमें भी मिथिला लोक गायन के साथ बॉलीवुड के म्यूजिक का समागम देखने को मिलेगा। इस मौके पर फिल्म से जुडे अन्य कलाकार भी मौजूद रहे हैं, जिन्होंने फिल्म को बेहतरीन बताया।
रूपक ने कहा कि फिल्म में बतौर अभिनेता पियूष कर्ण डेब्यू कर रहे हैं, जो मूलत: नेपाल के इंटरनेशनल मॉडल हैं और उन्होंने कन्नड़ में एक शॉर्ट फिल्म भी की है। उनके अपोजिट फीमेल लीड रैना बनर्जी हैं, जो साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री शानदार है।






