लखनऊ। महिला कॉलेज प्रशासन ने बीएससी पीसीएम (रेग्युलर) बची सीटों के लिए दोबारा आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्राचार्या डॉ. अमिता सक्सेना ने बताया कि शैक्षणिक वर्ष 2017-18 में बीएससी पीसीएम (रेग्युलर) कुछ सीटें रिक्त हैं। उनमें दाखिले के लिए (सभी वर्ग सामान्य,ओबीसी व एससी) इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय के कार्यालय से आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए फार्म को जमा कर उक्त अभ्यर्थी अपनी काउसलिंग 21 जुलाई को करा कर फीस का बैंक ड्राफ्ट अवश्य जमा करा दें। प्रवेश उपलब्ध सीटों की संख्या एवं मेरिट के आधार पर किया जाएगा।








1 Comment
i love this wonderful article