देश भर से आये स्कूल प्रतिभागियों ने दिखाया अपना दम-ख़म
लखनऊ, 03 नवंबर 2018: जी. डी. गोएंका स्कूल में 01, 02 और आज 03 नवम्बर को ‘नेशनल तायक्वोंडो स्कूल चैंपियनशिप’ का आयोजन किया गया। यह इस स्कूल में पहली नेशनल चैंपियनशिप है जिसमे देश भर से सीबीएसई स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। अब तक सिर्फ ट्रायल्स होते थे, अतः इस चैंपियनशिप की अहमियत कई गुना बढ़ गयी। यह चैंपियनशिप C.B.S.E.W.S.O. से सम्बद्ध है और S.G.F.I. (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया) द्वारा मान्यता प्राप्त है।
बता दें कि इस चैंपियनशिप में पूरे देश के अलग अलग शहरों से 110 टीमों ने भाग लिया। चेन्नई, बैंगलोर, पुणे, मुंबई, पांडिचेरी, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लगभग हर जिले आगरा, लखनऊ, बहराइच, सहारनपुर, देवरिया, गोरखपुर, मेरठ, आदि से स्कूलों की टीम्स लखनऊ पहुंची। दक्षिण भारत से लेकर जम्मू कश्मीर तक से स्कूल इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आई।

यह चैंपियनशिप तीन दिनों तक चली जिसमे प्रतिभागी टीमों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने बॉयज और गर्ल्स की क्षेणी में अंडर 14, 17, और 19 आयु केटेगरी में अलग अलग भार क्षेणीओं में एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा किया और करीब 240 मेडल्स पर अपनी दावेदारी प्रस्तुत करी।
इस प्रतियोगिता में अंडर 14 बॉयज एवं गर्ल्स की विजेता टीमें अगले चरण में इम्फाल, मणिपुर, अंडर 17 बॉयज और गर्ल्स की विजेता टीमें नाडीआड, गुजरात, और अंडर 19 बॉयज तथा गर्ल्स की विजेता टीमें विदिशा, मध्य प्रदेश में होने वाली चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी और वहां से जीती टीमें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली ‘वर्ल्ड कॉम्बैट गेम्स’ चाईनीज ताइपे 2019 में अपना दमखम दिखाएंगी।
आज 3 नवम्बर को समापन समारोह की शुरुआत जी. डी. गोएंका के छात्रों ने ‘शिव तांडव’ से की, जिसके बाद एक फ्यूज़न डांस प्रस्तुत किया गया, इस तीन दिवसीय चैंपियनशिप में CBSEWSO और SGFI के कई बड़े पदाधिकारियों ने शिरकत की और युवा खिलाडियों का मनोबल बढ़ाया।

आज के समापन समारोह में श्री आनंदेश्वर पांडे (कोषाध्यक्ष भारतीय ओलिंपिक समिति एव जनरल सेक्रेटरी उत्तर प्रदेश ओलिंपिक एसोसिएशन); डॉ राजेश मिश्रा (सेक्रेटरी जनरल SGFI); सुश्री रचना गोविल (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर SGFI); सुश्री रेनू भारद्वाज (कोषाध्यक्ष CBSEWSO); तथा श्री सी. के. शर्मा (सेक्रेटरी UPTA) अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे। जी. डी. गोएंका के चेयरमैन श्री सर्वेश गोएल जी ने इन सभी का स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत और सम्मान किया।
विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित श्री आनंदेश्वर जी ने सभी विजेतायों को बधाई दी और कहा की “आजकल स्कूल दिमागी शिक्षा पर ज्यादा जोर देते है जो दिमागी विकास करता है पर क्यूंकि शारीरिक शिक्षा पर इतना ध्यान नहीं दिया जाता इसलिए बच्चे शारीरिक रूप से कमज़ोर रह जाते है। शारीरिक गतिविधियाँ आपको आगे जीवन में अच्छा परिणाम देते है और स्पोर्ट्स आपको रातों रात मशहूर बना सकते है’।
श्रीमती रचना गोविल जी ने सभी खिलाड़ियों से सदैव सकारात्मक सोच रखने को कहा और कभी किसी दवाब में न आने की सीख दी। उन्होंने कहा की आजकल मातापिता बच्चों को काफी प्रोत्साहित करते है जो की एक अच्छा संबल बनता है।
चेयरमैन श्री सर्वेश गोएल जी अपने संबोधन में कहा कि “यह स्कूल की लिए गर्व और सम्मान की बात है की हमें सर्वप्रथम आयोजित हुई इस ‘नेशनल तायक्वोंडो स्कूल चैंपियनशिप’ को करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह हमारे लिए एक शिक्षाप्रद अनुभव साबित हुआ और हमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से सीखने का मौका मिला और हम भविष्य में ऐसे और भी खेल आयोजन कराना चाहेंगे”।







