Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    बीना मलिक के बहाने

    By November 12, 2018 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 653

    व्यंग: अंशुमाली रस्तोगी

    मेरे दिल ने ‘बहकने’ का एक नया मगर ‘खूबसूरत-सा’ ठिकाना ढ़ूढ लिया है। मेरे दिल को यह खूबसूरत-सा ठिकाना बीना मलिक में नजर आया है। इसी कारण मेरा दिल बीना मलिक के प्रति खासा उत्साहित-सा रहने लगा है। दिल का उत्साह तब से और अधिक उग्र-सा हो गया है, जब से इसने बीना मलिक के, एक अंग्रेजी पत्रिका को समर्पित किए अति-उत्साही चित्रों का अवलोकन किया है। दिल ने जिद-सी पकड़ ली है कि अब ऊ ला ला का स्वांग सिर्फ बीना मलिक के साथ ही रचा जाए। हालांकि मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि यह इत्ता आसान नहीं लेकिन क्या करूं अपने दिल के बहकने के हाथों मजबूर हूं!

    दरअसल, बहकने की इस मजबूरी में गलती दिल की भी नहीं है। क्योंकि दिल के साथ तमाम तरह के अप्रिय हादसे हुए हैं। इन हादसों में न जाने कित्ते दिलों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। इन नाकामियों ने दिल को खासा हतोत्साहित किया है। प्यार में धोखा खाना, दिलों के वास्ते बेहद हानिकारक साबित हुआ है। लेकिन बदलते परिवेश के साथ दिलों के बहकने और बहलने के अंदाज भी काफी हद तक बदल-से गए हैं। अब दिल किसी एक पर टिककर रहना पसंद नहीं करता। दिल की रंगीनियत को बरकरार रखने के वास्ते मैंने भी दिल्लगी के तरीकों को बदला लिया है। ताकि मेरा दिल स्वस्थ रह सके। दिल को वहीं मशगूल किया है, जहां मस्ती का रस अधिक हो। दिल के टूटे टुकड़ों को पुनः जोड़ने के लिए मस्ती का सहारा जरूरी है प्यारे।

    Image result for veena malikबताते हुए क्या शर्माना, मेरा दिल बहकने के तमाम मस्त प्रयोग कभी मुन्नी, कभी शीला, कभी जलेबी बाई आदि-इत्यादि पर कर चुका है। मगर रिकार्ड है, इमोशनल कहीं नहीं हुआ है। क्योंकि इमोशनल अत्याचार दिल के आचार-व्यवहार पर विपरित प्रभाव डालता है। इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि दिल को कभी इमोशल न होने दें। धनुष ने इस बात को कोलावेरी डी सांग में हमें अच्छे से बताया है।

    मेरे दिल को बीना मलिक के भीतर कई प्रकार की मस्त संभावनाएं नजर आई हैं। उनका दिल भी कभी किसी एक पर टिककर नहीं रहता। पहले एश्मित पर अटका था, उसके बाद कहीं और अटक गया। लगता है बीना मलिक का दिल खासा महत्वाकांशी है। जहां बहलने की सुविधा देखता है, वहीं अटक जाता है। आज के समय के हिसाब से यह ठीक भी है। शायद इसी दम पर बीना मलिक राखी सावंत का स्थान लेना चाहती हैं। राखी ने भी स्वयंवर रचाया, दिल को बहलाया और बाद में हंसी-खुशी उससे मुक्त हो लीं। संभवता उन्हीं रास्तों पर अब बीना मलिक हैं।

    सनसनी को बनाए रखने में बीना मलिक तो राखी सावंत की भी उस्ताद निकलीं। तभी तो अपने न्यूड चित्रों पर खूबसूरत-सी सफाई दे दी कि यह मेरे नहीं बल्कि मेरे चित्रों के साथ छेड़खानी की गई है। वाह! बीना मलिक जी खुद के साथ इत्ती मस्त छेड़खानी करवाके उससे मुकर जाना, अच्छी बात नहीं। मेरा दिल तो आपके इन मस्त चित्रों को देखकर ही बहका है। खुद को चर्चा में बनाए रखने के ताईं यह सब चलता है, बीना मलिक जी। आप बस अपने फेम को एंजॉय करो, बाकी सब अपने चाहनेवालों पर छोड़ दो।

    Keep Reading

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026
    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    September 21, 2026
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading