ज्यादा पानी पीना भी जानलेवा- एक खबर
तीर- अति हर चीज की बुरी होती है भैया!
सीबीआई और सरकार के बीच सुलह के संकेत
तीर- अंत भला तो सब भला।
अमृतसर हमले में प्रयुक्त ग्रैंड पार्क निर्मित अमरिंदर सिंह
तीर- लीजिए फिर खुली असलियत।
भाजपाई कांग्रेसियों के बीच चली गोलियां
तीर- इसके बिना पता कैसे चलता कि चुनाव हो रहा है।
कर्मचारी संगठनों के वर्चस्व की लड़ाई में विद्युत सुरक्षा निदेशालय छावनी बना- एक खबर
तीर- तो समझ लीजिये कि निदेशालय के नीचे के स्तरों पर क्या हो रहा होगा!
अति कुपोषित बच्चों के लिए बनेगा मुख्यमंत्री सुपोषण घर
तीर- चलो इन बच्चों के कुछ अच्छे दिन तो आएंगे।
फ्रांस में पेट्रोल की कीमत बढ़ने से फूटा गुस्सा
तीर- और हमारे यहां गुस्सा बाहर आता ही नहीं।
टीटी में सेंधमारी करते 41 मुन्ना भाई गिरफ्तार
तीर- यानी इनके हौसले भी अभी पस्त नहीं हुए हैं।
एलडीए की जमीन पर बिल्डर का नक्शा पास- एक खबर
तीर- यह है कंफर्ट जोन का सरकारी कामकाज।
जहरीली हवाओं से निपटने को अब होगी कृतिम बारिश
तीर- लेकिन इस कृतिम बारिश से कोई समस्या पैदा ना हो जाए।
मराठों के लिए आरक्षण का रास्ता साफ
तीर- ध्यान रहे हार्दिक पटेल भी सुन रहे होंगे यह बात।
राफेल खरीद प्रक्रिया पर जानकारी सार्वजनिक कर सकती है सरकार
तीर- चलो इसी बहाने एक रहस्य तो बेपर्दा होगा।
-सीएम त्रिपाठी







