Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»अलर्ट

    अयोध्या के अखाड़े में हिन्दुत्व की विरासत पर जंग

    By November 24, 2018 अलर्ट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 554
    भाजपा बनाम शिव सेना
    नवेद शिकोह 
    लखनऊ, 24 नवंबर 2018: देश में हिन्दुत्व की लहर पर अपनी विरासत का हक़ हासिल करने के लिए शिवसेना अयोध्या को रणभूमि बनाने के मूड में नजर आ रही है। राम मंदिर मुद्दे की सरगर्मियों में यूपी में डेरा डाले शिव सेना नेता/शिव सैनिकों के तेवर तो कुछ यही इशारा कर रहे हैं। राम मंदिर को लेकर सुस्त सत्तारूढ़ भाजपा को ताने देते हुए महाराष्ट्र के शिव सैनिकों का कहना है कि विवादित ढांचा हमने ही तोड़ा था और राम मंदिर भी हम ही बनायेंगे।
     किसी हद तक ये बात सच भी है। अयोध्या मुद्दे के सहारे शिखर पर पंहुचने वाली भाजपा ने राम मंदिर की हांडी पर कई बार सरकारें तो बना ली लेकिन राम मंदिर नहीं बनायी।
     बाबरी ढांचे के विध्वंस को यदि सफलता माना जाये तो इसमें सबसे बड़ा श्रेय हिन्दू सम्राट बाला साहब बाल ठाकरे और उनके शिव सैनिकों को जाता है। नहीं तो शायद भाजपा नेता अपने शपथ पत्र का पालन कर लेते। लेकिन शिव सैनिकों ने आगे आकर अपने उद्देश्य में सफलता हासिल कर ली थी। जिसके बाद कल्याण सिंह सरकार बर्खास्त हो गई थी। इस बार की भाजपाई खेप को सत्ता भी प्यारी है, राम मंदिर का मुद्दा भी दुलारा है और हिन्दुत्व की अलमबरदारी का हक भी न्यारा है।
    यही बात शिव सेना और ठाकरे परिवार को नागवार गुजरने लगी है। नरेंद्र मोदी जी हिन्दुत्व के रास्ते से प्रधानमंत्री का पद हासिल करने के बाद उदारवाद के ट्रैक की ओर नजर आ रहे है। राम मंदिर बनवाना तो दूर उसपर एक शब्द भी नहीं बोलते। आदित्यनाथ योगी जी को मुख्यमंत्री का पद देकर हिन्दुत्व की अलख जलाये रखने की जिम्मेदारी तो दे दी पर आजादी नहीं दी।
    सही मायने में देश में हिन्दुत्व की अलख जलाने वाले बाला साहब बाल ठाकरे की विरासत पर कब्जा जमाकर सत्ता की मलाई चाटने वालों के आमने-सामने आने को तैयार शिवसेना भाजपा सरकार को जम कर दबाव में लेने की रणनीति बना रही है।
    एक शिव सैनिक की माने तो बाबरी ढांचा ढाहने का इनाम भाजपा ने लिया और जख्म सहे महाराष्ट्र की जनता और शिवसेना ने। शिव सैनिक की दलील में दम भी था। उसने कहा कि यदि बाबरी ढांचा ढहाने में यूपी और यहां की सियासत का ही बड़ा श्रेय होता तो मुस्लिम कट्टरपंथी मुंबई में सीरियल बम ब्लास्ट नहीं करते यूपी में करते।
    1992 में बाबरी ढांचा गिराने की घटने और अब मंदिर निर्माण की सरगर्मियों में बहुत अंतर नजर आ रहा है। 26 वर्षों में सरयू और गोमती का पानी बहुत बदला। इससे भी ज्यादा अयोध्या मसले पर मुसलमानों का रूख भी बदला है। मौके की नजाकत से कथित धर्मनिरपेक्ष सियासी दलों के सुर बदले तो मुस्लिम समाज को अब उकसाने वाले ही नहीं रहे। यही कारण है कि अब ना तो बाबरी विध्वंस के गिलों-शिकवे और ना ही राम मंदिर निर्माण का विरोध कहीं नजर आ रहा है।
    शायद इसलिए अब ‘अयोध्या कूच’ बिना दूल्हा वाली फीकी-फीकी बारात लग रही है। मुसस्लिम समाज विरोध मे होता और सत्ता का खुल कर विरोध होता था  25 नवंबर में खूब गर्मी होती।
    विहिप नेतृत्व की दो पुरानी बड़ी ताकतों जैसा विकल्प अभी तैयार नहीं हुआ है। पिछड़ों पर हिन्दुत्व का रंग चढ़ाने के लिए कल्याण सिंह और उमा भारती जैसे दिग्गज लगभग पवेलियन में हैं। राम मंदिर को लेकर योगी में कल्याण सिंह जैसे तेवर नहीं हैं।
     अयोध्या की जमीन पर शिवसैनिक और न्यूज चैनलों की आसमानी हवाबाजी के सिवा अगर कुछ है तो वो शिव सेना के आक्रामक तेवर हैं।
    राम मंदिर की हवा में भाजपा हवा मे है। किसी भी आंदोलन की ताकत मांग और विरोध पर आधारित होती है। मुख्य रूप से सत्ता विरोध आंदोलनकारियों का हथियार होता है। ये विरोध ही आंदोलन में जोश और धार पैदा करता है। भाजपाई भाजपा सरकार पर तो अटैक करेंगे नहीं।
     क्योंकि अयोध्या पर फैसला देश की न्याय व्यवस्था के हाथ मे है, राष्ट्रभक्ति और रामभक्ति संविधान और कानून के विरोध की इजाजत नहीं देती। शक्तिशाली मोदी सरकार ने साढ़े चार वर्षों में राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून पास करवाने की कोशिश भी नहीं की। इस बात का ही विरोध करने के लिए शिवसेना अयोध्या में डेरा डाले है।
    25 नवम्बर के जमावड़े में भाजपा और विहिप के कार्यकर्ता आखिर क्या करेंगे ???
    शिव सेना के सुर में सुर मिलाकर क्या सरकार का विरोध करेंगे!
    भाजपाई संस्कार देशभक्ति को सर्वोपरि मानते हैं। और देशभक्ति न्याय व्यवस्था पर उंगली उठाने या संविधान को तोड़ने की इजाजत तो नहीं देती।
    देशभक्ति ही नहीं मर्यादा पुरुषोत्तम राम भी संविधान की मर्यादा को आहत करने की अनुमति नहीं देते।

    Keep Reading

    Declare the Cow the National Animal, Grant the Bull Industrial Status! Arshad Khan's Sensational Letter to PM Modi

    गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, बैल को उद्योग का दर्जा! अरशद खान का पीएम मोदी को सनसनीखेज पत्र

    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    Does the government not want the youth to pursue their studies? Storyteller Aniruddhacharya launches a scathing attack over the NEET paper leak.

    सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती? कथावाचक अनिरुद्धचार्य का NEET लीक पर तीखा हमला

    Premature Death—Gleefully Mocking Road Accidents—and Our Collective Consciousness!

    सड़क हादसों पर अट्टाहस करती अकाल मृत्यु और हमारी सामूहिक चेतना!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Declare the Cow the National Animal, Grant the Bull Industrial Status! Arshad Khan's Sensational Letter to PM Modi

    गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, बैल को उद्योग का दर्जा! अरशद खान का पीएम मोदी को सनसनीखेज पत्र

    May 20, 2026
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading