Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    मानब रोमांचक टक्कर के बाद टाईब्रेक स्कोर के चलते बने चैंपियन

    By November 25, 2018 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 612
    15वीं शिवानी कप संडे ओपन प्राइजमनी चेस टूर्नामेंट 
    लखनऊ, 25 नवंबर 2018: अंतिम बाजी ड्रा खेलने के साथ टाईब्रेेक स्कोर में अव्वल रहते हुए मानब भट्टाचारजी ने 15वीं शिवानी कप संडे ओपन प्राइजमनी चेस टूर्नामेंट में रोमांचक अंदाज में ओपन वर्ग का खिताब जीत लिया।
    लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मानसरोवर योजना, शहीद पथ स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल में आयोजित 30,200 रूपए की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में ओपन वर्ग के पांचवें व अंतिम राउंड में मानब ने पवन बाथम से कड़ी टक्कर के बाद मुकाबला ड्रा कराते हुए आधे-आधे अंक बांटे।
    पांचवे व अंतिम राउंड के बाद मानब भट्टाचारजी व पवन बाथम के समान साढ़े चार-साढ़े चार अंक रहे लेकिन बेहतर टाईब्रेक स्कोर के चलते मानव शीर्ष पर रहे जबकि पवन बाथम को दूसरा स्थान मिला। मयंक पाण्डेय, पृथ्वी सिंह के समान चार-चार अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते मयंक को तीसरा व पृथ्वी सिंह को चौथा स्थान मिला। आदित्य पंत टाईब्रेक स्कोर में  श्रेष्ठता के चलते साढ़े तीन अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
    वेटरन श्रेणी में करूणेश कुमार श्रीवास्तव सर्वाधिक तीन अंक के साथ शीर्ष पर रहे। कमलेश कुमार केसरवानी व अम्बुज अग्रवाल के समान दो-दो अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते कमलेश दूसरे व अम्बुज तीसरे स्थान पर रहे।
    अंडर-10 आयु वर्ग में लामार्टिनियर कॉलेज के अथर्व रस्तोगी ढाई अंक के साथ शीर्ष पर रहे। सेंट जॉन बास्को के मीतांश दीक्षित, सीएमएस गोमतीनगर के संयम श्रीवास्तव, डीपीएस एल्डिको के कार्तिय मिश्रा व अक्षिन श्रीवास्तव के समान दो-दो अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते मीतांश दूसरे, संयम तीसरे, कार्तिय चौथे व अक्षिन पांचवें स्थान पर रहे।
    अंडर-14 आयु वर्ग में एक्सिलिया स्कूल के मेधांश सक्सेना सर्वाधिक साढ़े तीन अंक के साथ शीर्ष पर रहे। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के आर्यन सिंह तीन अंक के साथ दूसरे, सीएमएस कानपुर रोड के सार्थक पाण्डेय ढाई अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। शिवानी पब्लिक स्कूल के आकाश त्रिपाठी व अक्षत भटनागर के समान दो-दो अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते आकाश चौथे व अक्षत पांचवें स्थान पर रहे।
    अंडर-16 आयु वर्ग में एपीएस एसपी मार्ग के प्रियांशु सिंह सर्वाधिक चार अंक के साथ शीर्ष स्थान पर रहे। सीएमएस के अनुभव सिंह, द मिलेनियम स्कूल के तेजस्व सिंह, सेंट फ्रांसिस स्कूल के टी.कृष्णा तेजस के समान तीन-तीन अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते अनुभव दूसरे, तेजस्व तीसरे व टी.कृष्णा तेजस चौथे स्थान पर रहे। डीपीएस एल्डिको के तुषार रंगलानी दो अंक के साथ पांचवे स्थान पर  रहे।
    महिला श्रेणी में सीएमएस अलीगंज की रिधिमा निगम तीन अंक के साथ पहले व शिवानी पब्लिक स्कूल की राजनंदिनी सिंह एक अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।
    दिव्यांग श्रेणी में यूंग डेविड चार अंक के साथ पहले व शिवानी पब्लिक स्कूल के उज्जवल श्रीवास्तव दो अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

    Keep Reading

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading