नई दिल्ली, 27 नवंबर 2018: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पुरानी पेंशन योजना बहाली मामले में मौके पर छक्का मारने का शिगूफा छोड़ा है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को घोषणा की कि उनकी सरकार पुरानी पेंशन योजना बहाल करेगी और यह अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी ऐसा करने के लिए पत्र लिखेंगे।
उन्होंने कहा कि विधानसभा के विशेष सत्र में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए प्रस्ताव पारित किया जाएगा। अखिल शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ ए एटीडब्लूए द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे केजरीवाल ने कहा कि इसको फिर केंद्र के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा मैं इसे लागू कराने के लिए केंद्र सरकार से लड़ूंगा।
उन्होंने कहा कि वह पश्चिम बंगाल केरल आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के अपने समकक्ष ओं से इस संबंध में बात करेंगे एजेंसी के अनुसार केजरीवाल ने कहा कि सरकारी कर्मचारी में देश की सरकार बदलने की ताकत है मैं केंद्र सरकार को आगाह करना चाहता हूं कि अगर कर्मचारियों की मांग 3 महीने के अंदर पूरी नहीं की गई तो वर्ष 2019 में कयामत आएगी।
केजरीवाल ने नई पेंशन योजना को सरकारी कर्मचारियों के साथ विश्वास घात और धोखाधड़ी बताया उन्होंने कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहूंगा कि आप सरकारी कर्मचारियों को हताश कर राष्ट्र का निर्माण नहीं कर सकते, मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा स्वास्थ्य ऊर्जा एवं जल आपूर्ति के क्षेत्रों में इन कर्मचारियों के सहयोग से ही काम कर पाई है।







