Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    पाकिस्तान के लिए बदनाम हुए सिद्धू

    By November 30, 2018 Current Issues 9 Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 688
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत ने अपने प्रतिनिधि अधिकृत तौर पर भेजे थे। यह औपचारिक निर्णय था। लेकिन पंजाब के उप मुख्यमंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पाकिस्तान यात्रा को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह व कई मंत्रियों ने अनुचित माना था। ऐसे में बेहतर यह था कि सिद्धू वहां न जाते। पिछली यात्रा के दौरान सिद्धू के करतारपुर कॉरिडोर के प्रस्ताव संबन्धी बयान को पाकिस्तान ने झूठा बताया था। लेकिन जब नरेंद्र मोदी ने प्रस्ताव किया तो उसे पाकिस्तान ने स्वीकार कर लिया। ऐसे में निजी प्रतिष्ठा के मद्देनजर भी सिद्धू को वहां नहीं जाना चाहिए था।
    कुछ वर्ष पहले तक नवजोत सिंह सिद्धू भारतीय जनता पार्टी में थे। उस समय उनका एक वाक्य खूब चर्चित हुआ था। इसमें एक फिल्मी गाने की लाइन को वह कांग्रेस से जोड़ते थे। उनका कहना था कि कांग्रेस पार्टी मुन्नी की तरह बदनाम हो गई है। समय बदला। सिद्धू भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आ गये। उन्होंने गाने की लाइन वही रखी, केवल कांग्रेस की जगह भाजपा का नाम कर दिया। सिद्धू के इन दो प्रकार के बयान को गंभीरता से नहीं लिए गए। लेकिन अपनी पाकिस्तान यात्रा को लेकर सिद्धू अवश्य बदनाम हो रहे है।
    पाकिस्तान यात्रा पर लगातार दूसरी बार नवजोत सिंह सिद्धू को फजीहत झेलनी पड़ी है। पहली बार पाकिस्तानी सेना प्रमुख के गले लगने पर उनकी आलोचना हुई थी। पंजाब में आतंकी हिंसा के शिकार हुए परिवारों के परिजनों ने तो उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन तक किया था।
    Image result for kartarpur corridor
    इस बार सिद्धू एक खालिस्तानी उग्रवादी से मुलाकात को लेकर बदनाम हुए है। सुब्रमण्यम स्वामी ने तो राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत सिद्धू को गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल सिद्धू को यह घोषित करना होगा कि उनके आतंकवादियों से संबन्ध नहीं है। करतारपुर कॉरिडोर शिलान्यास समारोह में शामिल होने गए थे। इस समारोह में आतंकवादी भी आमंत्रित थे। अनेक आतंकी सरगना अति विशिष्ट दीर्घा में मौजूद थे। पिछले पााकिस्‍तान दौरे की तरह ही इस बार भी सिद्धू विवादों में घिर गए। उनका खालिस्‍तानी आतंकी गाेपाल सिंह चावला के साथ फोटो पर विवाद हो रहा है । इस पर सफाई देते हुए सिद्धू ने कहा, गोपाल सिंह चावला कौन है, मैं नहीं जानता। पाकिस्तान में मेरी पांच से दस हजार फोटो खींची गईं। कौन चावला था और कौन चीमा, मुझे नहीं मालूम।
    सिद्धू का कथन सैद्धांतिक रूप से सही हो सकता है। लेकिन इसे पाकिस्तान की वास्तविकता के सन्दर्भ में देखना चाहिए। सिद्धू इसे नजरअंदाज नहीं कर सके। जहाँ वह गए थे ,उसे हाई सिक्योरिटी एरिया बनाया गया था। वहां प्रधानमंत्री इमरान खान, उनके अनेक मंत्री, सेना प्रमुख, कोर कमांडर मौजूद थे। बिना निमंत्रण के किसी को वहां फटकने की इजाजत नहीं थी। इसका मतलब है कि पाकिस्तान के निजाम की तरफ से इस्लामी और खालिस्तानी आतंकी सरगनाओं को वहां आमंत्रित किया गया था।
    यह सही है कि नेताओं के साथ सैकड़ों ,हजारों लोगों में होड़ रहती है। सबको पहचान लेना संभव नहीं होता।  सिद्धू को इस बात का जबाब देना चाहिए कि वहाँ मौजूद आतंकियों से क्या निष्कर्ष निकाला जाए। क्या यह कहना गलत है कि पाकिस्तान का सेना प्रमुख तक आतंकियों से बेहतर सम्बन्ध रखता है, अति महत्वपूर्ण और हाई सिक्युरिटी वाले कार्यक्रमों में उन्हें बुलाया जाता है।
    जाहिर है कि मसला इतना सरल नहीं है कि सामान्य तर्क से बचाव हो सके। यह मान भी लें कि सिद्धू उस उग्रवादी को नहीं पहचानते थे। लेकिन उन्हें यह तो स्वीकार करना चाहिए कि पाकिस्तान में आतंकियों को शीर्ष स्तर का संरक्षण मिल रहा है। सेना प्रमुख आतंकियों से मेल मिलाप रखता है, प्रधानमंत्री इस विषय पर बोलने की हैसियत में नहीं होता।
    यह भी ठीक है कि इमरान और सिद्धू दोस्त है। लेकिन कोई भी दोस्ती देश से बढ़ी नहीं हो सकती। सिद्धू और केंद्रीय मंत्री हरिसिमरत कौर, हरदीप सिंह पूरी के वहाँ जाने की तुलना नहीं हो सकती। समारोह भारत सरकार की पहले के चलते आयोजित हुआ था। इसलिए दो केंद्रीय मंत्रियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। सिद्धू के पाकिस्तान जाने का उनके मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने ही विरोध किया था। अमरिंदर ने साफ कहा था कि पाकिस्तान सीमापार से आतंकवाद चला रहा है। वहां का सेना प्रमुख कैसा है, जो आतंकी हिंसा को संचालित कराता है।
     इस माहौल में सिद्धू का यह कहना बेमानी है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान फरिश्ता बनकर आए हैं। उन्होंने हमारा इस्तकबाल किया। सत्तर वर्षो  से दोनों मुल्कों के बॉर्डर बंद हैं। करतारपुर साहिब कॉरिडोर का द्वार खुलने का मतलब है कि अब एक हजार द्वार खुल जाएंगे, दस हजार खिड़कियां खुलेंगी। कजाकिस्तान व उज्बेकिस्तान रूट पर जो ताले लगे हैं, वे भी खुल जाएंगे। इससे दोनों देशों के पंजाब प्रांत सौ साल आगे चले जाएंगे। सिद्धू केवल अपने और अपनी दोस्ती के लिए परेशान है।
    क्या यह सही नहीं कि कार्यक्रम में उग्रवादी गोपाल चावला पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ हाथ मिलाता भी दिखाई दे रहा था। कुछ महीनों पहले पाकिस्तान में हाफिज सईद से चावला की मुलाकात की फोटो भी जांच एजेंसियों के हाथ लगी थी, जो खालिस्तान समर्थकों के पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से रिश्ते होने की आशंका की पुष्टि करती है। बताया जा रहा है कि गोपाल सिंह चावला पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और लश्कर-ए-तोइबा के साथ मिलकर पंजाब में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा है।
    केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने नवजोत सिद्धू पर करारा प्रहार किया है। उहोंने सिद्धू को पाकिस्‍तान का एजेंट करार दिया है। हरसिमरत ने सिद्धू के मामले में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से अपना व पार्टी का रुख स्‍पष्‍ट करने को कहा है।
    यह समझना कठिन है कि इमरान के प्रधानमंत्री बनने से सिद्धू इतना उतावले क्यों हुए जा रहे है, जबकि सिद्धू के मुकाबले कहीं बहुत अच्छे भारतीय खिलाड़ी, और इमरान के दोस्तों ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया। सुनील गवास्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर ने देश को महत्व दिया। यह बता दिया कि कोई भी दोस्ती देश से बड़ी नहीं हो सकती। सिद्धू ने दोस्ती को महत्व दिया। इस संबन्ध में कांग्रेस हाई कमान को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी।

    Keep Reading

    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    गोमती का डूबता भविष्य: वह पवित्रता अब कहाँ?

    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    9 Comments

    1. Mahalia on December 10, 2018 5:47 pm

      I made a decision to send flowers with prosecco.

      Reply
    2. vV3H0LHdVFXA2G on December 20, 2018 9:58 pm

      351844 925236hey was just seeing in case you minded a comment. i like your internet site and the theme you picked is super. I is going to be back. 119606

      Reply
    3. Choices Stories You Play hack new on December 20, 2018 10:16 pm

      I got this web page from my pal who informed me concerning this site and now this time
      I am visiting this site and reading very informative content here.

      Reply
    4. ราคาเครื่องชาร์จแบตเตอรี่12v on January 3, 2019 5:15 pm

      I do agree with all of the ideas you’ve presented on your post.
      They’re really convincing and will certainly work. Still, the posts are very short for newbies.
      Could you please extend them a bit from next time? Thank you for the post.

      Reply
    5. Columbia Chiropractor on April 24, 2019 11:23 am

      653815 39730Youre so cool! I dont suppose Ive learn something like this before. So good to search out any person with some special thoughts on this subject. realy thank you for starting this up. this web internet site is 1 thing thats necessary on the net, someone with a bit of originality. useful job for bringing something new towards the internet! 976202

      Reply
    6. marriage counseling on April 24, 2019 11:29 am

      468686 516778Thank you for your extremely good details and feedback from you. san jose car dealers 446816

      Reply
    7. work at home on April 24, 2019 11:53 am

      638966 341629Hi there, just became aware of your blog via Google, and found that its really informative. Im gonna watch out for brussels. Ill be grateful if you continue this in future. Numerous men and women will likely be benefited from your writing. Cheers! 326691

      Reply
    8. ufacash on January 4, 2024 6:46 pm

      I’m often to blogging and i really appreciate your content. The article has actually peaks my interest. I’m going to bookmark your web site and maintain checking for brand spanking new information.

      Reply
    9. บาคาร่า on January 5, 2024 2:27 pm

      Very well presented. Every quote was awesome and thanks for sharing the content. Keep sharing and keep motivating others.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    June 30, 2026
    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    June 30, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    June 30, 2026
    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    June 30, 2026

    यूपी में मानसून की दस्तक! 30 जून से तेज बारिश, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

    June 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading