लखनऊ, 30 नवंबर 2018: कुन फाया कुन, कहने को जश्ने बहरा है, तू ही हकीकत जैसे सुपरहिट गीत गाकर देश भर में अपने लाखों फैन बना चुके जावेद अली गुरुवार को लखनऊ महोत्सव में लाइव परफॉर्मेंस देने पहुंचे। बॉलीवुड सिंगर जावेद अली ने कहा कि लखनऊ से मेरा पुराना नाता है। मेरे दादा और पिता मुजफ्फरपुर के शाहजहांपुर गांव के ही रहने वाले हैं। मेरी पैदाइश दिल्ली की है।
कई बार लखनऊ में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके जावेद अली ने बताया कि मैं 2015 में लखनऊ महोत्सव में आया था। मुझे यहां हमेशा से बहुत प्यार मिलता है। उन्होंने बताया कि आजकल ग़ज़ल नमाज गाने आने लगे हैं लेकिन उसे बदल नहीं कह सकते हैं। मैंने भी अपने करियर में रीमिक्स सॉन्ग गाए हैं और बहुत पसंद किए गए।







