लोकपाल पर अन्ना फिर मैदान में
रालेगण सिद्धि, नई दिल्ली, 02 दिसम्बर 2018: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पर लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति करने में टालमटोल करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी से आंदोलन करने का ऐलान किया है।
अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह को शनिवार को लिखे पत्र में कहा है सरकार बार -बार आश्वासन देकर भी लोकपाल लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं कर रही है। इसलिए मेरे गांव रालेगण सिद्धि में मैं मजबूर होकर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी से आंदोलन करने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि देश की जनता से विश्वासघात हो रहा है। यह सरकार सत्ता में आकर 4 साल से अधिक का समय कब आ चुकी है लेकिन अभी तक लोकपाल की नियुक्ति नहीं की है।







