लखनऊ, 04 दिसम्बर 2018: गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के ऑडिटोरियम में गोमती नगर विशेष खंड स्थित शेमरॉक प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव का पहला वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जमकर धमाल किया। कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने स्कूल प्रशासन को अपने पहली वर्षगांठ पर बधाई दी। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर प्ले किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर अवध प्रांत संघ के संचालक प्रभु नारायण भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्ले स्कूल के तीन साल से छह साल की आयु के बीच के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों ने ‘पर्यावरण संरक्षण पर ड्रॉमा प्रस्तुत किया। वहीं ‘सेल्फी ले ले रे, ‘कुकडुक्कू, ‘पीकाबू, ‘चीप प्रिल गानों पर प्रस्तुति की। इसके अलावा नन्हे-मुन्ने बच्चों ने इंडो-वेस्टर्न परिधानों में रैंप वॉक कर सबका दिल जीत लिया। बच्चों ने ‘छोटा बच्चा जानके हमको आंख दिखाना ना गाने पर सामुहिक गायन प्रस्तुत किया।
नृत्य और गायन का निर्देशन संस्था की संचालक और प्रधानाचार्या शैफाली सिंह ने किया। कार्यक्रम में लखनऊ के सेवानिवृत्त न्यायधीन डीएन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने स्कूल प्रशासन को शुभकामनाएं दी।







