लखनऊ, 10 दिसम्बर 2018: भारतीय समन्वय संगठन (लक्ष्य) की टीम द्वारा भीम सम्मलेन का आयोजन आज लखनऊ के मॉल में किया गया। जिसमे बहुजन समाज के लगभग 70 गाँवो के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। लक्ष्य की टीम ने कहा कि तेजी के साथ बहुजन समाज में अपनी पैठ बढ़ा रही है इस बात का अंदाजा इस सम्मेलन में बहुजन समाज के लोगो की उपस्थिति से लगाया जा सकता है। लक्ष्य की महिला कमांडर गांव- गांव जाकर लोगो को उनके अधिकारों के प्रीत जागरूक कर रही है और उन पर हो रहे शोषण का जोरदार विरोध करती है तथा दोषियों के खिलाफ मजबूती के साथ कार्यवाही करवाती है।
लक्ष्य कमांडर रेखा आर्या, धामप्रिया गौतम व् विजय लक्ष्मी ने बहुजन समाज व महिलाओ के उत्थान में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि जिस समाज में इतने बड़े महापुरुष हुए हों तो उनका समाज कैसे कमजोर हो सकता है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज अपने आप को कमजोर न समझे व् अपने अधिकारों के लिए मजबूती के साथ संघर्ष करे ।
लक्ष्य कमांडर संघमित्रा गौतम, मुन्नी बौद्ध, प्रतिभा राव व् रचना कुरील ने तथागत गौतम बुद्ध की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बुद्ध के बताये मार्ग से ही मनुष्य का कल्याण सम्भव है। वहां कोई ऊंच नीच व् किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है और सभी लोग एक सामान है। उन्होंने बहुजन समाज के लोगो से आवाहन करते हुए कहा कि मान सम्मान के लिए बुद्धा के मार्ग पर चले।
राजकुमारी कौशल, सुमिता संखवार व् सुमन कुस्माकर ने अंधविश्वास पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यह कुछ दूषित मानशिकता वाले लोगो की सोची समझी चाल है इससे मनुष्य विनाश की ओर जाता है जहाँ अँधेरा ही अँधेरा है। उन्होंने बहुजन समाज के लोगो को सचेत करते हुए कहा कि हमें इस बीमारी से बचना चाहिए जिसमे हमारा समाज हजारो वर्षो से जकड़ा हुआ है।
लक्ष्य कमांडर मालती कुरील, बबिता सेन व् बीना सम्राट ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा की शिक्षा के बल पर ही बहुजन समाज का विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने भी शिक्षा को ही विकास का सशक्त माध्यम बताया है। अंत हमें अपने बच्चो को शिक्षित अवश्य करना चाहिए और बेटियों को भी उच्च से उच्च शिक्षा देने चाहिए तभी जाकर बहुजन समाज का सम्पूर्ण विकास सम्भव है।







