तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को तेलंगाना के सीएम पद की शपथ ली, राजस्थान में अभी पेच फंसा
नई दिल्ली, 14 दिसम्बर 2018: मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा राज्य इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की कमान संभालेंगे। वह आज शुक्रवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
इससे पहले गुरुवार को मध्य प्रदेश तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को लेकर दिल्ली में दिनभर गहमागहमी रही। मध्यप्रदेश के लिए जहां कमलनाथ के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम प्रमुखता के साथ सामने थे। वही राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री तथा पार्टी महासचिव अशोक गहलोत तथा प्रदेश के पार्टी के युवा चेहरा सचिन पायलट के नामों के बीच रस्साकशी चलती रही। मध्य प्रदेश के लिए कमलनाथ के नाम की सहमति तो बन गई लेकिन राजस्थान को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।
के चंद्रशेखर राव ने लय सीएम पद की शपथ:
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को तेलंगाना के सीएम पद की शपथ ली।बता दें कि केसीआर का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है। जान लें कि टीआरएस के नवनिर्वाचित विधायकों ने बुधवार को टीआरएस मुख्यालय तेलंगाना भवन में आयोजित बैठक में केसीआर को अपना नेता चुना था। चूंकि मंत्रिमंडल का गठन अभी नहीं किया गया है. इस कारण केसीआर के साथ किसी भी मंत्री ने शपथ नहीं ली। खबरों के अनुसार मंत्रिमंडल का गठन कुछ दिन में हो सकता है।






