सामाजिक कार्यकर्ता सुधा वर्गीज ने ‘जागरूकता रैली’ को दिखाई हरी झंडी, कहा: महिला विकास मंच कर रही सरानीय कार्य
पटना, 16 दिसम्बर 2018: बिहार में लगातार हो रहे व्यवसायियों की हत्या, शराबबंदी की विफलता और महिला-पुरूष उत्पीड़न के खिलाफ महिला विकास मंच द्वारा आज एक ‘जागरूकता रैली’ का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता सुधा वर्गीज ने हरी झंडी दिखा कर की।
इस दौरान सुधा वर्गीज ने महिला विकास मंच के कार्यों की सराहना की और कहा कि महिला विकास मंच की महिलाएं जिस तरह से संगठित हो कर काम कर रही हैं और समाज के लोगों को हर स्तर पर जागरूक कर रही हैं, वो काबिले तारीफ है। आज भी यह रैली समाज में जागरूकता लाने के लिए किया गया है।

उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव तभी आयेगा, जब सरकार के साथ-साथ समाज का हर एक आदमी कदम से कदम मिलाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा। इसके लिए लोगों का जगरूक होना आवश्यक है। गौरतलब है कि रैली पटना में फ्रेजर रोड स्थित दूरदर्शन गेट से आयकर गोलंबर तक निकाली गई, जहां अत्याचार नहीं सहेंगे और सहन देंगे का नारा गूंजा।
वहीं, महिला विकास मंच की संरक्षक वीणा मानवी ने रैली को सफल बताते हुए इसमें शामिल तमाम लोगों का आभार प्रकट किया। विशेष कर गांधी मैदान और कोतावाली थाने से मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि महिला विकास मंच की इस रैली का मकसद प्रदेश में बढ़ रहे अपराध,महिलाओं व पुरूषों पर अत्याचार और शराबबंदी के बावजूद शराब पीकर हिंसा के मामलों के खिलाफ लोगों के बीच जाकर उनमें जागरूकता लाना है।







