Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    मणिपुर ने महाराष्ट्र को 3-1 से मात देकर जीता स्वर्ण पदक

    By December 17, 2018 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 637
    43वीं इंटर जोनल इंटर स्टेट मिक्स टीम चैंपियनशिप
    लखनऊ, 17 दिसम्बर 2018: बालक डबल्स और बालिका डबल्स जोड़ियों के शानदार प्रदर्शन और संघर्ष की बदौलत मणिपुर की टीम ने 43वीं योनेक्स सनराइज डा.अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल इंटर जोनल इंटर स्टेट मिक्स टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप में पहली बार स्वर्ण पदक जीत लिया।
    बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, विपिन खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ में खेले गए टीम चैंपियनशिप के बेस्ट ऑफ फाइव फाइनल मुकाबले में मणिपुर ने महाराष्ट्र की टीम को 3-1 से मात दी।
    समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री अनिल गर्ग (कमिश्नर, लखनऊ) व विशिष्ट अतिथि श्री कौशल राज शर्मा (जिला मजिस्ट्रेट) थे।
    श्री अनिल गर्ग, श्री कौशल राज शर्मा, श्री विराज सागर दास (बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष व यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन), बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्री अजय सिंहानिया व श्री ओमर राशिद (सचिव, इवेंट बाई), श्री ओडी शर्मा (बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष) ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर श्री अरूण कक्कड़ (सचिव, यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन), डा.सुधर्मा सिंह (कोषाध्यक्ष, यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन) व अन्य मौजूद थे।
    फाइनल के पहले बालक सिंगल्स मुकाबले में मणिपुर के बिद्यासागर सलीम ने महाराष्ट्र के रोहन गुरबानी को 54 मिनट चले तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में 19-21, 21-16, 21-18 से मात देकर 1-0 से बढ़त बनाई।
    इसके बाद दूसरे बालिका सिंगल्स मुकाबले में महाराष्ट्र की स्मित तोशनीवाल ने कृश माहेश्वरी को तीन गेम में 12-21, 23-21, 21-18 से मात दी और मुकाबले मे 1-1 से बराबरी हासिल कर ली।
    इसके बाद तीसरा मुकाबला बालक डबल्स का खेला गया जिसमें मणिपुर के के.डिंगकू व के.मंजीत ने महाराष्ट्र के अजिंक्या पाथरकर व अक्षन शेट्टी को 55 मिनट तक चले मैच में 21-12, 20-22, 21-14 से हराया जिसके सहारे मणिपुर ने मुकाबले में 2-1 से बढ़त बनाई।
    टाई का चौथा मुकाबला बालिका डबल्स का खेला गया जिसमें मणिपुर की के.प्रिया देवी व कृश.माहेश्वरी ने महाराष्ट्र की मुरूनामायी देशपाण्डेय व रमशा फारूकी को 21-11, 21-8 से सीधे गेम में हराया। इस मुकाबले में जीत के साथ ही मणिपुर ने मुकाबले में 3-1 से जीत दर्ज करते हुए पहली बार विजेता ट्राफी अपने नाम कर ली।

    #43वीं योनेक्स सनराइज डा.अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल इंटर जोनल इंटर स्टेट मिक्स टीम बैडमिन्टन चैंपियनशिप #बैडमिंटन चैंपियनशिप

    Keep Reading

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading