लखनऊ, 21 दिसम्बर 2018: बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता नसरूदीन शाह के बयान पर सोशल मीडिया पर उबाल जारी है, सोशल मीडिया पर लोगों ने उनपर जमकर गुस्सा निकाला। बुलंदशहर की हिंसा पर दिए गए उनके द्वारा दिए गए हिन्दू मुस्लिम बयान पर उनके फैंस भी भड़क उठे। यही नहीं उनके इस बयान पर सार्वजानिक मंच पर भी लोग उनके बयान की निंदा कर रहे हैं।
वरिष्ठ अभिनेता के इस बयान के जबाब में अखिल भारत हिन्दू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा है कि “नसरूदीन शाह को यदि भारत में डर लगता हैं तो तत्काल देश छोड़ दें और पाकिस्तान चलें जाये, लेकिन देश को बदनाम ना करें।”
यह कहा था अभिनेता ने:
बुलंदशहर जिला में हुई हिंसा के बाद अपने बयान में फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि “मुझे डर लगता है कि कल को मेरे बच्चे बाहर निकलेंगे तो भीड़ उन्हें घेरकर पूछ सकती हो कि तुम कौन हो? हिंदू या मुसलमान? ऐसे में वह क्या जवाब देंगे।
बुकक्ल नवाब के विवादित बयान की ली खबर:
महाराज ने बीजेपी नेता बुकक्ल नवाब पर भी हमला बोलते हुए कहा कि बुकक्ल “पवन पुत्र हनुमान को मुसलमान बताने से पहले ये भी बतायें कि मक्का में स्थित पवित्र “संग ए असवद” को शिव लिंग मानते है या नही..?”
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में पीएम-सीएम का विवादित पोस्टर लगाने वाले उप्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक अमित जानी ने मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को पाकिस्तान का टिकट भेजा है। वहीं अभिनेता ने अपने बयान पर बचाव करते हुए कहा कि देश में बड़ रही घटनाओं को लेकर उन्होंने जो चिंता जाहिर की है, वह वाजिब है। वह इस देश से प्यार करते हैं और इसके लिए चिंतित होना उनका हक है।
बता दें कि अमित जानी हाल ही सीएम योगी और मोदी का विवादित पोस्टर लगाने के बाद चर्चा में आए थे। इस मामले में उनके खिलाफ 12 दिसंबर को पार्क रोड पुलिस चौकी के दरोगा फिरोज ने हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। अभिनेता के इस बयान के बाद से भारी विरोध शुरू हो गया था।
इतने विरोध के बाद नसीरुद्दीन शाह बोले- ‘मुझे गद्दार कहा जा रहा है’।






