- संवाददाता सम्मलेन में सन ऑफ़ मल्लाह ने की घोषणा
- लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगा महागठबंधन
पटना, 23 दिसंबर 2018: विकासशील इंसान पार्टी लालू यादव एवं तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन का हिस्सा बनेगी. मकेश साहनी ने कहा कि हम बिहार के भीतर सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत की राजनीति को आगे बढाएँगे।
उन्होंने कहा कि जहाँ तक सीटों की संख्या तथा पहचान का सवाल है, सभी दल तेजस्वी यादव के नेतृत्व में मिल बैठकर जल्द ही निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि महागठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
ये बातें विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ़ मल्लाह मुकेश सहनी ने पटना में आयोजित संवाददाता सम्मलेन में कही। संवाददाता सम्मेलन में नेता विपक्ष श्री तेजस्वी यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रालोसपा अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा, कांग्रेस के नरेंद्र सिंह और हम के संतोष मांझी भी मौजूद रहे।







