अपने विवादस्पद बयान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी सफाई
लखनऊ, 24 दिसम्बर 2018: भगवान् बजरंगबली पर विवादस्पद बयान देकर देश दुनिया और सोशल मीडिया पर तमाम तरह की आलोचना के तीर झेल रहे बीजेपी के विधानपरिषद सदस्य बुक्कल नवाब ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहां हमने अंजनी पुत्र शंकर भगवान के ग्वारहवें अवतार हनुमान जी को हर धर्म जाति और पूरे विश्व का बताया है।
उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान जी ने स्वंम हमारी मनोकामना पूर्ण की है। मन्नत पूरी होते ही हमने दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर लखनऊ में घंटा चढ़ाया। उन्होंने कहा कि हम अपने मीडिया बंधुओं से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं कि कृपया करके हैं हमारी पूरी- पूरी क्लिप दिखाइए जिसमें हमने अपने अंजनी पुत्र हनुमान जी को हर धर्म हर जाति और पूरे विश्व का बताया है।
उन्होंने कहा कि केवल और केवल सिर्फ एक चैनल द्वारा पूरी की पूरी सही- सही क्लिप को न दिखाना एक मुस्लिम परिवार जो भक्त हनुमान रहा हो, जिसने परिवार में अंजनी पुत्र हनुमान जी के भव्य ऐतिहासिक मंदिर बनवाए हो। हमारे लिए मुश्किल कड़ी कर गया। यह हमारे पिता हमारे पूर्वजों का अपमान नहीं बल्कि अंजनी पुत्र हनुमान जी के मुस्लिम भक्तों का अपमान समझा जाएगा। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि सबसे पहले हमने इंडिया टीवी, फिर एएनआई टीवी को अपना पहला इंटरव्यू दिया था। जिसकी क्लिप आप गूगल पर देख सकते हैं जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

हिंदुत्व से हमारा लगाओ: बुक्कल नवाब
उन्होंने कहा हमको याद है 6 दिसंबर 1992 की वह रात जब मुसलमान भाइयों की तरफ से गगनभेदी नारे अल्लाह हू अकबर लगाए जा रहे थे, और हमारे हिंदू भाइयों की तरफ से जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे थे। जैसे मानो हिंदू -मुस्लिम एक दूसरे के खून के प्यासे हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर 1992 से लेकर 13 दिसंबर 1992 की कर्फ्यू भरी वह पूरी -पूरी रात में 20 20 हजार अपने हिंदू भाइयों के घनघोर आबादी में मोहल्ला चौक, चौपटिया लखनऊ आदि जैसे मोहल्लों में मैंने गुजारे जाने का सौभाग्य प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि सांच को आंच नहीं है आप स्वंम खुद मालूम कर लीजिये यदि झूठ निकले तो हम हर सजा भुगतने को तैयार हैं। उन्होंने आखिर में कहा सत्यमेव जयते।
उन्होंने अपनी सफाई देते हुए कहा की स्वंम टाइप करे और सर्च करें-Cityfortal lucknow chattar manzil lucknow






