लखनऊ, 04 जनवरी 2019: स्थानीय विद्यांत हिन्दू कालेज पांच जनवरी को अपना संस्थापक दिवस समारोह मनाएगा। महाविद्यालय परिसर में प्रातः साढ़े दस बजे आयोजित समारोह में प्रदेश सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि और राज्य मंत्री स्वाति सिंह, ख्वाजा मोइनुद्दीन अरबी फारसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो माहरुख मिर्जा विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसपी सिंह करेंगे। इस अवसर पर होनहार विद्यर्थियो को विद्यांत गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा साक्षी पत्रिका का लोकार्पण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी।







