मायावती को देश का अगला पीएम बनाने को गठबंधन ने लिया संकल्प, धूमधाम से मना बसपा सुप्रीमो का 63 वां जन्मदिन
देश की राजनीति में लगातार चर्चा का केंद्र बिंदु रहीं बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके आवास पर पहुंचकर राजनीतिक आलोचकों को चौका दिया। अखिलेश ने बहन जी को जन्मदिन की बधाई दी और सपा बसपा के गठबंधन की मजबूती का धर्म भी निभाया।

इस बीच दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज के दिन संकल्प लिया कि वे सब एकजुट होकर दोनों दलों के घोषित प्रत्याशियों को लोेकसभा चुनावो में सफल बनाएगें। इस बीच उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने भी फोन पर मायावती को जन्मदिन की बधाई दी।

सियासी हलकों में एक सवाल और गूंज रहा है वह यह कि आज ही के दिन अखिलेश यादव की पत्नी श्रीमती डिम्पल यादव का भी जन्मदिन है और ऐसे में मायावती के बर्थडे पर उन्होंने पहुंचकर सियासतज़दों को सवाल करने पर मजबूर कर दिया।






