Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    फिल्मों के बाद अब राजनीति में हुनर दिखाने की तैयारी में राजा बुंदेला!

    By January 21, 2019Updated:January 21, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 752
    बड़े कलाकारों के साथ कर चुके हैं काम
    नई दिल्ली, 21 जनवरी 2019: फिल्मी दुनिया के रुपहले परदे से हटकर कई मुंबईया कलाकारों ने राजनीति में भी अपने हाथ आजमाए हैं। किसी ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव लड़कर और कुछ सीधे राज्यसभा के माध्यम से राजनैतिक सीढ़ियां चढ़े। इसी क्रम में बुंदेलखंड अंचल से फिल्मी दुनिया में अपना नाम अर्जित करने वाले श्री राजा बुंदेला भी खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से अपनी राजनीतिक बिसात बिछाने की तैयारी में लगे हुए हैं।
    विगत कुछ वर्षों से बुंदेलखंड प्रांत की स्थापना को लेकर जोरदार मुहिम चलाने वाले श्री राजा बुंदेला ने बुंदेलखंड अंचल के विभिन्न जिलों, तहसील, कस्बों एवं ग्रामों का दौरा कर बुंदेलखंडीयों के बीच अपनी एक अलग पहचान कायम कर बुंदेली जुबान में बात कर आम जनमानस में अपनी एक अलग अमिट छाप छोड़ने में सफल हुए हैं। वहीं दूसरी ओर खजुराहो फिल्म महोत्सव के माध्यम से लगातार फिल्मी सितारों को खजुराहो लाकर खजुराहो के पर्यटन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं, खजुराहो फिल्म महोत्सव को एक विशाल आकार देने वाले श्री राजा बुंदेला खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अलावा नेशनल फेस्टिवल के तहत ओरछा एवं देवगढ़ में भी सार्थक प्रयास कर रहे हैं, आगामी समय में चंदेरी तथा चित्रकूट में भी नेशनल फेस्टिवल के माध्यम से बुंदेलखंड की धरा को एवं यहां के कलाकारों को सीधे मुंबई से जोड़ने का एक अनूठा प्रयास कहा जाएगा।
    ललितपुर जिला के जमुनिया ग्राम में जन्मे श्री राजा बुंदेला ने पत्रकार राजीव शुक्ला ‘पुरांत’ से बातें साझा करते हुए बताया कि उनका फिल्मी सफर 38 वर्ष लगभग पूर्व फिल्म ब्रजभूमि से आरंभ कर , स्वाति, स्वर्ग, शोला शबनम, अर्जुन, परमात्मा, विजेता, मैं आजाद हूं, हैप्पी भाग जाएगी, अंकुश जैसी अनेकों फिल्म के अलावा बाइबल सीरियल तथा तारा में रोहित अंकल के नाम से प्रसिद्धि प्राप्त करने के बाद प्रथा, जी जान से, किसने भरमाया मेरे लखन को, एलेक्स हिंदुस्तानी, मुझे चांद चाहिए, स्कैंडल, ओ मारिया, यह शादी नहीं हो सकती, मिलते हैं ब्रेक के बाद सहित अनेकों सीरियल में आपने बहुत ही शानदार अभिनय के माध्यम से लोगों को आकर्षित किया है।
    आपके द्वारा आयोजित फिल्म महोत्सव के माध्यम से बुंदेलखंड अंचल के कलाकारों को आयोजित विभिन्न विधाओं की कार्यशाला के माध्यम से उनके अंदर के प्रतिभावो को निखार कर मुंबई पहुंचाने में भी सहायक सिद्ध हुए हैं, साथ ही खजुराहो जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल को फिल्मी दुनिया में स्थान दिलाने के लिए एवं क्षेत्र में फिल्मों के निर्माण तथा फिल्मी गतिविधियों को संचालित करने का एक प्लेटफार्म प्रदान करने के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है। इससे ना सिर्फ खजुराहो के पर्यटन व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी, बल्कि इस अंचल के सैकड़ों कलाकारों को अपने अंदर की प्रतिभा में निखार ला कर ऊंचाइयां प्राप्त करने का अवसर भी प्राप्त हुआ है। आयोजन के माध्यम से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को भी आपके द्वारा संचालित किया जाता व सम्मानित किया गया है जो अतुलनीय प्रयास कहां जाएगा।
    विगत कुछ वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य होने के साथ विभिन्न टीवी चैनलों में पार्टी की विचारधारा को लेकर डिबेट के माध्यम से भी आपने अपनी राजनैतिक दक्षता को प्रदर्शित किया है।
    फिलहाल आपकी धर्मपत्नी श्रीमती सुष्मिता मुखर्जी के सामाजिक संगठन ‘रुद्राणी’ बुंदेली कला ग्राम एवं स्वयं आपका” प्रयास प्रोडक्शन’ ना सिर्फ फिल्मों के निर्माण एवं विकास के लिए कार्य कर रहा है, बल्कि बुंदेली परंपरा विकास एवं क्षेत्र के कलाकारों को नए अवसर तलाश कर उनके कला के क्षेत्र में ताना-बाना बुनने में सहायक साबित हो कर, बुंदेली धरा में अपनी एक अलग पहचान बना कर बुंदेलखंड को विकसित तथा प्रचारित कर खोए हुए अस्तित्व को जगाने का प्रयास कर रहे हैंl
    विभिन्न सामाजिक संगठनों बुंदेलखंड के विकास हेतु पृथक बुंदेलखंड राज्य फिल्मी सितारों को बुंदेलखंड की धरा में उतारना एवं यहां की बुंदेली फिल्मों को बॉलीवुड तक पहचान दिलाना, यहां के नवोदित कलाकारों को सीधे बड़े बैनर्स के निर्माता-निर्देशक एवं कलाकारों से सीधा संवाद कराके, उनको अवसर दिलाना, आगे बढ़ने में सहायक साबित हो कर क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच के माध्यम से सम्मानित करना, खजुराहो जैसे अति महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल को लेकर इनकी संवेदनशीलता, ‘खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ के माध्यम से सिद्ध होती है।
    पत्रकार राजीव शुक्ला, खजुराहो

    Keep Reading

    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    With ‘Mission 500’, Anup Jalota is scripting a new history of devotional music.

    ‘मिशन 500’ के साथ अनूप जलोटा रच रहे भक्ति संगीत का नया इतिहास

    Bus plunges into canal in Kanpur, over 15 injured; boat capsizes in Hamirpur; CM Yogi takes cognizance of the incidents.

    कानपुर में बस नहर में गिरी, 15 से अधिक घायल, हमीरपुर में नाव पलटी, CM योगी ने लिया संज्ञान

    Ulka Gupta brings a blockbuster 'Rajni Ki Baraat', leading the procession herself on a scooter!

    उल्का गुप्ता लाई धमाकेदार ‘रजनी की बारात’, बारात की अगुवाई खुद स्कूटर पर!

    यूपी में अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही : 385 वाहनों पर कार्यवाही, 1.85 करोड़ रुपये का जुर्माना

    After the Bengal victory, the BJP's entire focus is now on UP!

    बंगाल जीत के बाद BJP का पूरा फोकस अब यूपी पर!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    May 8, 2026
    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    May 8, 2026

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    May 8, 2026
    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    May 8, 2026
    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    May 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading