लखनऊ, 26 जनवरी 2019: विवादों में रहे प्रोफेसर नीतीश राय को हटाने की सरकार से संस्तुति मिल गई है। बता दें कि डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय सामान्य परिषद ने शुक्रवार को निवर्तमान वीसी प्रोफेसर नीतीश राय को पद से हटाने पर मुहर लगा दी गयी है। इसकी संस्तुति कुलाधिपति राम नाईक को भेजी जाएगी।
बता दें कि प्रदेश सरकार ने 16 अगस्त 2017 को डॉक्टर राय को कार्य से अलग कर दिया था। उन पर बिना छुट्टी 2 पदों पर काम करने, जन्मतिथि गलत बताने और नियुक्तियों में गड़बड़ी सहित कई आरोप थे। इसकी जांच के लिए एक समिति बनाई गई थी। 17 जनवरी को हुई सामान्य परिषद की बैठक में समिति की रिपोर्ट के आधार पर प्रोफेसर नीतीश राय को दोषी करार दिया गया है था।







