ममता ने यूपी के सीएम के हैलीकॉप्टर को पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में नहीं उतरने दिया, रैली रद्द
नई दिल्ली, 03 फरवरी 2019: यूपी के सीएम योगी आदित़्यनाथ के हैलीकॉप्टर को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने नहीं उतरने दिया, इसके बाद भाजपा को रैली रद्द करनी पड़ी इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औद्योगिक शहर दुर्गापुर में भाजपा की गणतंत्र बचाओ रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोकतंत्र को कुचलने के लिए पिछली कम्युनिस्ट सरकार के रास्ते पर चल रही हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि यह तब भी काम नहीं आया था और अब भी काम नहीं आएगा। मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर पश्चिम बंगाल के मध्य आय वर्ग के लोगों की आकांक्षाओं की हत्या करने का आरोप लगाया और कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्तारुढ़ पार्टी तीन ‘टी’- तृणमूल टोलाबाजी टैक्स के लिए जानी जाती है। स्थानीय बोलचाल में टोलाबाजी का मतलब संगठित तरीके से जबरन वसूली का अपराध होता है।
ऊपर से प्रेशर:
उन्होंने कहा,’लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक दल की गतिविधियां रोकने का अधिकार किसी को नहीं है. ममता जी के इस कृत्य की हम निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन से सभा की अनुमति और हेलिकॉप्टर लैंडिंग की इजाजत मांगी गयी थी। कहा कि सभा की अनुमति तो दे दी गयी, क्योंकि वह रेल प्रशासन की जमीन थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हेलिकॉप्टर लैंडिंग की परमिशन के लिए जिलाधीश का कहना है कि ऊपर से प्रेशर है।






