Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    माया-अखिलेश और ममता मिल कर सीबीआई से करेंगे दो-दो हाथ

    By February 4, 2019 इंडिया No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 618
    नवेद शिकोह
    भाजपा समर्थकों के सुपर हीरो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधी सेंसेक्स में पश्चिम बंगाल की शेरनी कहे जाने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम नंबर वन पर आ गया। चर्चाओं में आयीं ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री की दावेदारी में मायावती को पछाड़ दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस वक्त ममता की छांव में है तो मायावती उनका साया हैं। मायावती का साया बनना अखिलेश यादव की मजबूरी है और ममता की छांव में वो राष्ट्रीय राजनीति में कदम रख रहे हैं।
    बताया जाता है कि ममता बनर्जी के इशारे पर ही अखिलेश यादव अपना हर राजनीतिक कदम उठा रहे हैं। यूपी में खनन मामले में सीबीआई की जांच शुरू होने पर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सलाह दी थी कि सपा-बसपा जनाधार के बल पर वो सीबीआई से सीधा मुकाबला करने का दबाव डालने वाले बयान दें। राजनीतिक द्वेष में की जाने वाली सीबीआई कार्यवाही के खिलाफ सड़कों पर उतरने का आह्वान करें। ममता की इस सलाह के बाद अखिलेश यादव ने सीबीआई कार्यवाही को लेकर कुछ इस तरह के बयान दिये भी थे। साथ ही बसपा प्रमुख मायावती ने भी अखिलेश के समर्थन में खनन मामले पर सीबीआई की कार्यवाही का विरोध किया और इसे राजनीति से प्रेरित बताया।
    दरअसल इस वक्त मोदी सरकार वर्सेज विपक्ष की लड़ाई में सीबीआई की हर जांच को विपक्षी राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित बता रहे हैं। यूपी में  सपा के अखिलेश-मायावती के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सीबीआई की रडार पर हैं। अपने अपने प्रदेश के इन धुरंधर सियासतदाओं ने मिलकर एक रणनीति तय की है। डरने के बजाये सीबीआई कार्यवाही को राजनीतिक हथकंडा बताकर विपक्ष ने अपने जनसमर्थन के भरोसे सीबीआई से दो-दो हाथ करने का मूड बनाया है। यूपी, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे इन बड़े राज्यों की भाजपा विरोधी ताकतों की एकता भाजपा के लिए खतरा बनी हैं। किन्तु माया और ममता दोनों की ही प्रधानमंत्री बनने की ख्वाहिश इनके बीच कलह बनकर भाजपा को राहत दे सकती है।
    इन स्थितियों में सपा अध्यक्ष कशमकश में हैं। अखिलेश यादव के साथ बिहार के सबसे बड़े सियासी दल राजद( लालू का यादव परिवार)  के अलावा पश्चिम बंगाल की टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी के साथ बेहतरीन सामंजस्य है। राजद के तेजस्वी यादव ने लखनऊ आकर मायावती से मुलाकात कर अघोषित तौर पर उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का वादा किया है। सपा-बसपा के साथ गठबंधन में भी सपा ने अघोषित तौर पर मायावती को पीएम प्रोजेक्ट करने का वादा किया है।
    इस बीच सीबीआई से भिड़ कर मोदी विरोधियों में ममता बनर्जी की चर्चायें प्रधानमंत्री के दावेदार के रूप में हो रही हैं। ऐसे में मायावती की खिसयायट और अखिलेश की कशमकश जाहिर होने लगी है। सीबीआई मामले पर  कांग्रेस और सपा सहित अनेक भाजपा विरोधी दलों ने ममता बनर्जी का समर्थन किया। लेकिन मायावती अब तक खामोश हैं। शायद माया को सीबीआई प्रकरण में ममता की राजनीति उभरने और उनकी प्रधानमंत्री पद की दावेदारी का नया माहौल कचोट रहा है।
    मौजूदा वक्त में विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी के विकल्प के तौर पर खुल कर कोई भी नाम प्रोजेक्ट नहीं किया है। विपक्ष दो खेमों में बंटा है। एक कांग्रेस और दूसरे खेमे में गैर भाजपा और गैर कांग्रेस क्षेत्रीय दल शामिल हैं। कांग्रेस के पीएम दावेदार पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी है और एकजुट क्षेत्रीय दलों में अभी तक बसपा प्रमुख मायावती के नाम की सुगबुगाहट थी।
     सीबीआई अफसरों को गिरफ्तार करने के एतिहासिक फैसले से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को पश्चिम बंगाल की जमीन पर उतरने की इजाजत नहीं दी गई।
     मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते रविवार को जो अप्रत्याशित और साहसिक (जिसे अलोकतांत्रिक और तानाशाह कदम भी कहा जा रहा है) कदम उठा लिए उसे देखकर मोदी या भाजपा विरोधियों में ममता को लेकर एक बड़ा विश्वास पैदा हो गया है। चर्चाएं हैं कि मोदी से मुकाबला करने वाली एक ही साहसिक महिला है-जिनका नाम ममता बनर्जी है।
     चर्चाओं में कोई  ममता को तानाशाह और भ्रष्टाचार का साथ देने वाला बता रहा है। किसी ने ममता बानो कहकर टीएमसी की राजनीति को मुस्लिम तुष्टिकरण से प्रेरित बताया। तो कोई इन्हें बंगाल की शेरनी कह रहे आ है। ममता प्रशंसकों में कुछ ने तो इन्हें दुर्गा का अवतार तो किसी ने मां काली की शक्ति बता दिया।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लड़कर कौन उसका विकल्प बनेगा ये नूराकुशती भाजपा विरोधी खेमे में भी जारी है। मोदी का जमकर विरोध करके ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी ब्रांडिंग की। दबी जुबान से कांगेस ने राहुल को प्रधानमंत्री का दावेदार भी घोषित कर दिया। इसके बावजूद भी तीसरी सियासी ताकत बन कर उभरे यूपी के सपा-बसपा गठबंधन में बसपा प्रमुख मायावती का नाम प्रधानमंत्री की रेस में राहुल गांधी को पछाड़ने लगा।
    प्रधानमंत्री पद की दावेदारी में मायावती का नाम इसलिए भी तेज हुआ क्योंकि वो इकलौती बड़ी दलित नेता हैं।देशभर में दलितों की बड़ी तादाद है। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में सपा के साथ बसपा का मजबुत गठबंधन हैं। सारी सर्वे रिपोर्टस यूपी में इस गठबंधन की पचास से 65 सीटें जीतना बता रही हैं। यूपी में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता अखिलेश यादव और बिहार में सबसे बड़े विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी मायावती को प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देने का इशारा कर दिया।
    इस बीच राजनीतिक समीकरण कुछ बदलते दिखने लगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मोदी सरकार पर आक्रामक होकर शेरनी की तरह केंद्र सरकार से टकरा गई हैं। केंद्र की सीबीआई वर्सेज पश्चिम बंगाल की पुलिस के बीच जंग के बाद ममता का नाम सुर्खियों में आ गया है। रातों रात ममता बनर्जी देश में मोदी विरोधी खेलें का तारा बन गयी हैं।
    एक महिला और बंगाली होने के नाते ममता को मोदी सरकार से सीधी टक्कर लेने का अधिक लाभ मिल रहा है। देश का बंगाली समाज और मोदी विरोधियों की चर्चाओं में ममता का नाम पीएम की मजबूत दावेदारी में शामिल हो गया। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया में लिखा कि कठपुतली यानी असंवैधानिक ढ़ग से इस्तेमाल होने वाले तोते(सीबीआई) की गर्दन मोड़ने की हिम्मत केवल ममता बनर्जी मे है।
    इन सबके बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कशमकश मे हैं। वो अपने गठबंधन की साथी मायावती की प्रधानमंत्री बनने की कोशिश में मदद करेंगे या राजनीतिक गुरू ममता बनर्जी को मोदी का विकल्प स्वीकार करें।

    Keep Reading

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading