लखनऊ, 05 फरवरी 2019: विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज की सेवा योजना इकाई की बालिकाओं को आज कानूनी अधिकारों की एडवोकेट एके दीक्षित द्वारा जानकारी दी गई। बालिकाओं का शिविर मोतीनगर के लीलावती मुंशी बालगृह अनाथ आश्रम में आयोजित किया गया है।
उन्हें बताया गया कि संविधान में स्त्री पुरुष को बराबरी का दर्जा प्राप्त है। बालिकाओं को अनेक कानूनी अधिकार प्राप्त है। जिसका वह लाभ उठा सकती है। बालिकाओं को सुरक्षा, घरेलू हिंसा, हिन्दू विवाह अधिनियम, आदि अनेक कानूनी संरक्षण की जानकारी दी गई।
इसके पहले प्राचार्या प्रो धर्म कौर कहा कि बालिकाओं को साहस के साथ आगे बढ़ना चाहिए। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ उषा देवी ने बताया कि शिविर में स्वच्छता व साक्षरता अभियान भी चलाया जा रहा है। डॉ ममता रानी भटनागर सहित बड़ी संख्या में बालिकाएं सहभागिता कर रही है।







