लखनऊ, 07 फरवरी 2019: लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 10 फरवरी को 21वीं शिवानी कप संडे ओपन प्राइजमनी चेस टूर्नामेंट मानसरोवर योजना, शहीद पथ स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल में आयोजित होगी।
लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर दुबे ने बताया कि शिवानी पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में इस बार कुल 11,200 रूपए की इनामी राशि दांव पर होगी। वहीं नियमित श्रेणियों ओपन, अंडर-16 आयु वर्ग, अंडर-14 आयु वर्ग व अंडर-10 आयु वर्ग के अलावा वेटरन और दिव्यांग श्रेणी के आयु वर्गाे में मुकाबले होंगे जो स्विस सिस्टम और फिडे नियमों के तहत पांच राउंड के खेले जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सभी वर्ग के विजेताओं को ट्राफी व नगद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं ओपन वर्ग में पहले पांच, वेटरन और दिव्यांग श्रेणी में पहले छह विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा जबकि अंडर-16, अंडर-14 व अंडर-10 आयु वर्ग में पहले तीन खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता का प्रविष्टि शुल्क 300 रूपए है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि ऑनलाइन भी टूर्नामेंट की ईमेल आईडी
shivanichessacademy@gmail.com पर नौ फरवरी को सुबह 9:00 बजे तक दे सकते है। वहीं आयोजन स्थल पर 10 फरवरी को को सुबह 9:30 बजे तक भी खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि दे सकते है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नः 7459899385 पर सम्पर्क कर सकते है।







