Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    पति/पत्नी विहीन होगा नेक्स्ट प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया 

    By February 10, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 601
    मोदी, राहुल, ममता और माया प्रबल दावेदार, इनमें से ही हो सकता है कोई भारत का अगला प्रधानमंत्री 
    नवेद शिकोह 
    लखनऊ, 10 फरवरी 2019: देश की तमाम बड़ी हस्तियां और ओहदेदा कुंवारे रहे हैं। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक की कुर्सी पर कुंवारे काबिज रहे हैं। देश के अत्यंत लोकप्रिय राष्ट्रपति रहे डॉ. अब्दुल कलाम से लेकर प्रधानमंत्री पद को सुशोभित करने वाले अटल बिहारी वाजपेयी कुंवारे थे। जय ललिता, मायावती, ममता बनर्जी जैसी तमाम दिग्गज सियासी हस्तियों ने विवाह नहीं किया। परिवार की जिम्मेदारियों से स्वतंत्र रहकर इनका जीवन देश की राजनीति और सियासी पदों पर देश की सेवा में समर्पित रहा है।
     आज देश के अत्यंत लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने वाले करोड़ों प्रशंसक यही दलील देते हैं कि मोदी ने सम्पूर्ण देश को अपना परिवार माना है। देशहित और देशवासियों के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। ऐसे राष्ट्रनायक तो ईमानदार ही होंगे। वे भ्रष्टाचार और बेइमानी किसके लिए करेंगे !
    अब एक नयी चर्चा ये शुरू हुई है कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद अगला प्रधानमंत्री भी कुंवारा हो सकता है। प्राइम मिनिस्टर के पद की दावेदारी में खड़े ज्यादातर लोग अविवाहित हैं। कोई पत्नी के रिश्ते से मुक्त है तो कोई पति विहीन हैं। ज्यादातर कुंवारे पीएम पद के सशक्त दावेदार हैं।
    लोकसभा चुनाव के बाद कौन जीतेगा और कौन हारेगा कुछ नहीं कहा जा सकता। अपने-अपने अनुमान से ही आप कुछ भी कह सकते हैं। ये भी कह सकते हैं कि भारत कांग्रेस मुक्त हो गया और ये भी कहा जा सकता है कि देश को भाजपा सरकार से आजादी मिल जायेगी। इन दोनों राष्ट्रीय दलों में कौन जीतेगा और कौन हारेगा ये दावे से कुछ नहीं कहा जा सकता। किस्से सत्ता छाने गई और कौन सत्तानशीन होगा, कहना मुश्किल है। लेकिन इस बात का प्रबल अंदाजा लगाया जा सकता है कि नेक्स्ट प्राइम मिनिस्टर आॅफ इंडिया पति/पत्नी विहीन होगा, या ऐसे रिश्ते की जिम्मेदारी से मुक्त होगा।
     लोकसभा चुनाव के बाद अगला प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में मौजूदा पीएम अपनी कुर्सी पर वापसी कर सकते हैं, ये संभावना है। इसके अलावा भाजपा विरोधी दलों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी पीएम बनने की रेस में आगे हैं। टीएमसी अध्यक्षा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  का नाम भी आगामी संभावित प्रधानमंत्री की फेहरिस्त में है। इसके अतिरिक्त बसपा सुप्रीमो मायावती भी प्रधानमंत्री पद की दावेदार होंगी।
    भारत के अगले प्रधानमंत्री बनने के टाप फोर नामों में ये चार नाम अभी तक नजर आ रहे हैं। चारों में से कोई भी अगला प्रधानमंत्री बन जाये। सब में एक बात कामन है। इनमे से किसी को भी प्रधानमंत्री पद का दायित्व संभालने पर राष्ट्रधर्म निभाने में घरेलू बाना नहीं आयेंगी। क्योंकि इससे कोई भी पत्नी/पति धर्म निभाने की जिम्मेदारियों से फिलहाल नहीं बंधा है।
    राहुल गांधी, ममता बनर्जी और मायावती.. प्रधानमंत्री की रेस में नजर आने वाले ये सियासतदा बिनबिहाये यानी गैर शादीशुदा हैं।
    जो भी ये प्रबल संभावना है कि भारत का अगला प्रधानमंत्री पति-पत्नी की जिम्मेदारियों से मुक्त या कुंवारी /कुंवारा होगा। यानी राष्ट्री की सेवा में समर्पित होने में उसे परिवार सेवा के लिए समय नहीं निकालना होगा।

    Keep Reading

    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    June 16, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    June 15, 2026
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading