लखनऊ, 20 फरवरी 2019: विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में भाग ले रहे छात्रों ने लोनापुर और आसपास के गांवों में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। शिविर अधिकारी डॉ बृजभूषण यादव और डॉ शहादत ने रैली का नेतृत्व किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी भी दी गई।







