पांच पत्रकार बने सूचना आयुक्त, मान्यता समिति गठित
लखनऊ, 21 फरवरी 2019: पिछले 24 घंटे से लखनऊ के पत्रकारों को योगी सरकार पद और रुतबों से मालामाल कर रही हैं। खबर है कि अब उर्दू अखबारों पर सरकार की नेमतें बरसने वाली हैं।
यूपी सरकार ने नये सूचना आयुक्तों नियुक्त कर दिए है, जिसमें पांच पत्रकार शामिल हैं।
नरेंद्र श्रीवास्तव, अजय उत्पेती, हर्षवर्धन शाही, सुभाष चंद्र यूपी के नये सूचना आयुक्त होंगे।
नवनियुक्त सूचना आयुक्तों की खबर आने से पहले सूचना विभाग ने प्रेस मान्यता समिति के गठन का एलान कर दिया। जिसमें विभिन्न संस्थाओं/संगठनों से एक दर्जन से अधिक पत्रकार शामिल किये गये हैं। काफी दिनों से लंबित समिति का गठन हो जाने के बाद अब प्रतीक्षारत पत्रकारों की मान्यता होने का सिलसिला शुरू हो जायेगा। एक सप्ताह बाद 28 फरवरी को नवगठित मान्यता समिति की बैठक आयोजित होगी। बैठक का सिलसिला तीन दिन तक जारी रहेगा जिसमें मान्यता आवेदन के दो सौ से अधिक प्रकरण रखे जायेंगे।
– नवेद शिकोह







