Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    युद्ध से घबराएं इमरान खान ने की भारत से बातचीत की पेशकश

    By February 27, 2019Updated:February 27, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 523

    बौखलाए पाक ने एलओसी पर की बमबारी, भारतीय वायु सीमा में की घुसने की कोशिश, भारत ने मार गिराया
    एलओसी पर जंग जैसा माहौल बनाने की कोशिश

    दो भारतीय पायलटों को गिरफ्तार करने का पाकिस्तान ने किया दावा, भारतीय विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि कहा- एक पायलट लापता

    नई दिल्ली, 27 फरवरी 2019: पाक ने आज सुबह भारतीय सीमा में एयर स्तरके करने की नापाक कोशिश की लेकिन अलर्ट भारतीय विमानों ने उनकी कोशिश नाकाम करते हुए उनके एयर क्रॉफ्ट को मार गिराया जिससे भारत पाक के बीच तनाव बढ़ गए। इस बीच पकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत मसले को बातचीत के जरिए हल करने कि पेशकश की है। उन्होंने कहा कि युद्ध से कुछ हासिल नहीं होने वाला हमें डॉयलॉग से मसले को हल करना होगा।

    बता दें कि भारतीय वायुसेना के पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने मंगलवार शाम से नियंत्रण रेखा पर जबरदस्त बमबारी करके युद्ध जैसी स्थिति बना दी है। भारत ने भी इसका मुँह तोड़ जवाब देते हुए उनको भारी नुक्सान पहुंचाया। कठुआ से लेकर अखनूर तक करीब 157 किलोमीटर भारत-पाक सीमा से सटे भारतीय इलाकों में खौफ व्याप्त है। सीमांत नागरिक पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक के बाद खुश तो हैं, लेकिन उन्हें यह भी डर सता रहा है कि कहीं पाकिस्तान अचानक भारतीय ठिकानों व नागरिकों पर गोलियां अथवा गोले बरसाने शुरू न कर दे।

    sushil doshi

     

    भारत-पाक सीमा के सीमांत वासियों को बीएसएफ की ओर से यह हिदायत दी गई है कि माहौल को देखते हुए घर से बाहर ज्यादा न निकलें। उधर नियंत्रण रेखा के नौशेरा, राजौरी, पुंछ सेक्टरों में पाकिस्तान की ओर से आज शाम से ताबड़तोड़ गोले दागे गए, जिसका भारतीय सेना अभी तक मुंह तोड़ जवाब दे रही है।

    मीडिया ख़बरों के अनुसार पाकिस्तानी सेना की ओर से नियंत्रण रेखा के कलाल, बाबाखोड़ी, कल्सियां, जंगड़, ताराकुंडी, बालाकोट, केजी मनकोट समेत कई अग्रिम इलाकों में पाकिस्तान 120 एमएम के मोर्टार गोले भी दाग रहा है। पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा के इस पूरे इलाके में पाकिस्तान युद्ध जैसी स्थिति खड़ी करने के चक्कर में है। यह भी बताया गया कि पाकिस्तान की ओर से इस नियंत्रण रेखा के करीब 55-60 इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है, जिसके कारण नियंत्रण रेखा से सटे गांवों के लोग जबरदस्त दहशतमंद हैं। हालांकि सेना, स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस हालात पर नजर रखे हुए है। वहीं सेना भी पाकिस्तान की इस हरकत का लगातार मुंह तोड़ जवाब देने में लगी हुई है।

    पाकिस्तान की ओर से की जा रही इस गोलाबारी के कारण भारत-पाक सीमा के कठुआ, सांभा, रामगढ़, अरनिया, आरएसपुरा, कानाचक तथा अखनूर सरहद से सटे इलाकों में लोग डरे और सहमे हुए हैं। इस संवाददाता ने भारत-पाक सीमा के कई इलाकों का दौरा किया और सीमांत वासियों से बात की तो रामगढ़ सेक्टर के एक निवासी एवं बॉर्डर एक्शन कमेटी के प्रमुख हरवंश चौधरी ने कहा कि उनके इलाके के लोग पाकिस्तान द्वारा कभी भी गोलीबारी किए जाने को लेकर आशंकित व डरे हुए हैं।

    Keep Reading

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    Open gym inaugurated at Khun Khun Ji Girls' College; students receive a fitness gift.

    खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में खुला ओपन जिम, छात्राओं को मिला फिटनेस का तोहफा

    Do you know why the Kanwar Yatra is undertaken and what its history is?

    क्या आप जानते हैं कांवड़ यात्रा क्यों की जाती है और क्या है इसका इतिहास

    Lost a leg, but not the spirit! Undertaking the Kanwar Yatra with a prosthetic leg.

    एक पैर गंवाया, हौसला नहीं! कृत्रिम पैर से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    August 6, 2026
    First look of 'Piya Ka Ghar' out! A new blend of horror and thrill coming to Bhojpuri cinema.

    पिया का घर का फर्स्ट लुक आउट! भोजपुरी में आएगा हॉरर-रोमांच का नया तड़का

    August 5, 2026
    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    August 5, 2026
    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    August 5, 2026
    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    August 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading