लखनऊ, 02 मार्च 2019: एरा विश्वविद्यालय में एरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा आज ‘‘लैंप लाइटिंग सेरेमनी‘‘ का आयोजन किया गया। इस समारोह में लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर और एक प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता, डॉ साबरा हबीब, मुख्य अतिथि रही।
एरा विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो अब्बास अली महदी ने समारोह की अध्यक्षता की, जिसमें प्रो मस्तान सिंह, डीन, बेसिक मेडिकल साइंसेज फैकल्टी, प्रो पीके शर्मा, चीफ प्रॉक्टर, प्रोफेसर अनु चंद्रा, रजिस्ट्रार, कर्नल डी. वासुंकर, कर्नल अरविंद कुमार, चिकित्सा अधीक्षक और डॉ खालिद शम्सी, उप चिकित्सा अधीक्षक एवं अन्य शिक्षकगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
नर्सिंग शिक्षक डा.गोधुली घोष और डा.स्वस्तिका दास ने अतिथियों का स्वागत किया एवं प्रिंसिपल और डीन, एरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, लेफ्टिनेंट कर्नल रीना भोवाल ने स्वागत भाषण दिया। नर्सिंग छात्रों ने पंडित रविशंकर के संगीत धुन के साथ पारंपरिक तरीको से शिक्षकों द्वारा दिये गये प्रकाश-चिह्न लेकर मार्च किया।
डीन, फैकल्टी ऑफ नर्सिंग लेफ्टिनेंट कर्नल प्रो श्रीमती रीना भोवाल ने नर्सिंग छात्रो को नर्सिंग की प्रतिज्ञा दिलायी।
प्रोफेसर साबरा हबीब ने युवा नवोदित नर्सों को निस्वार्थ भाव से काम करने और मरीजों की पीड़ा को दूर करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बोलते हुए, माननीय कुलपति प्रो महदी ने कहा कि नर्सिंग व्यवसाय एक महान कार्य है और नर्सों से सहानुभूतिपूर्ण रवैया, अनुशासन तथा व्यवसाय के प्रति समर्पण की अपेक्षा की जाती है।
समारोह का समापन एरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों द्वारा देशभक्ति नृत्य प्रदर्शन से हुआ। यह एक महत्वपूर्ण अवसर था जिसकी प्रशंसा सभी ने की।






