Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    लखनऊ में भी हैं कश्मीरी आतंकवादियों के तार ! 

    By March 7, 2019Updated:March 7, 2019 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 636
    नवेद शिकोह 
    अपवित्र आतंक का ड्रेस कोड पवित्र होता है। जिहाद पवित्र है। इसका शाब्दिक अर्थ है- आत्मरक्षा के लिए किया गया युद्ध। यानी डिफेंसिव वार।देश का हर सैनिक जिहादी होता है। अपवित्र आतंकवादियों ने अपने गंदे मकसद वाले खून-खराबा को पवित्र जिहाद का नाम दिया है। अशांति और नफरत फैलाने वाले दहशतगर्दों ने अपने संगठनों का नाम पैगम्बर मोहम्मद साहब के नाम पर रखा है। वही पैगम्बर जिनका मुख्य पैगाम मानवता, शांति, अमन, मोहब्बत और भाईचारा है। मानवता के दुश्मन आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता। ये किसी भी धर्म या धर्म से जुड़े प्रतीकों को बदनाम करने की साजिश कर सकते हैं।
     हिन्दुत्व का प्रतीक भगवा धारण किये कुछ आतंकी लखनऊ के एक चौराहे पर आतंक मचाते दिखे। इन्होंने मेवा बेचने वाले एक गरीब कश्मीरी को पीट दिया। लखनऊ की तहजीब शर्मसार और इंसानियत शर्मिन्दा हो गई। भगवा जैसा पवित्र लिबास बदनाम कर रहे इन भगवाधारी हमलावरों के तार कश्मीरी आतंकियों से जुड़े हो सकते हैं।
    जो कश्मीरी अलगाववादी नहीं है। आतंकवाद में नहीं लिप्त है। प्रलोभन भी स्वीकार नहीं कर रहा। भारत की मुख्यधारा से जुड़कर मेहनत मशक्कत करके पेट पाल रहा है। ऐसे को कूटो। बड़े आतंकियों का ये फरमान आया होगा। और छोटे आतंकियों ने लखनऊ में मेवा बेच रहे एक गरीब मेवे वाले को पीटने के साथ हुक्म की तामील शुरू कर दी।
    इसमें कोई शक नहीं की कश्मीर में लोग गुमराह किये जाते हैं। यहां तीन तरह के लोग हैं-एक-आतंकवादी, दूसरे आतंकियों के समर्थक(अलगाववादी) पत्थर बाज देशद्रोही। तीसरे किस्म के लोग निहायत शरीफ, मेहनती, इमानदार और देशभक्त होते हैं।
    इनकी खूबी ये है कि ये लाख भटकाने पर भी नहीं भटके। दहशतगर्दी से दूर रहे। अलगाववादियों का समर्थन नहीं करते। आतंकवाद का जमकर विरोध करते हैं। अपने देश भारत से मोहब्बत करते हैं।
     कश्मीरियों में आतंकवादियों के शमर्थकों/ अलगाववादियों का वर्चस्व है। ये लोग वतनपरस्त कश्मीरियों को आगे नहीं बढ़ने देते। ज्यादातर कश्मीरी गरीब देशभक्त हैं। मजदूर हैं। क्योंकि ये पाकिस्तान की फंडिंग को स्वीकार नहीं करते। चाहे भूखे मर जायें.. मजदूरी कर लें..  घर परिवार छोड़कर कोसों दूर मेवा बेचें.. पसीना बहायें..भूखे रह जायें.. पर देश में रहकर देश के साथ गद्दारी नहीं करते। कश्मीर के मेवा व्यापारियों से मेवा लेकर उत्तर भारत के शहरों-शहरों मेवा बेचने वाले ये मेवे वाले मजदूर होते हैं। जब मेवे का सीजन नहीं होता तब मजदूरी करते हैं।
    बस यही बर्दाश्त नहीं है। मीलों दूर से आकर मेवा बेच लेंगे। मजदूरी कर लेंगे। भूखे रह जायेंगे.. लेकिन   मोटी रकम की लालच में पत्थरबाजी नहीं करेंगे। बेगुनाहों पर बम नहीं फेंकेगे। बंदूक नहीं उठायेंगे। आतंकवाद और अलगाववाद का समर्थन नहीं करेंगे। पाकिस्तान की फंडिंग की रकम नहीं लेंगे। अपने देश भारत के साथ गद्दारी नहीं करेंगे। पाकिस्तान का गुणगान नहीं करेंगे।
    बस शायद इसलिए ही आतंकियों ने अपने सब कार्डिनेट्स को फरमान जारी कर दिया- राष्ट्रवादी गरीब कश्मीरियों को कूटो। वो चाहे जहां भी हों। दिल्ली में हो भोपाल में हो या लखनऊ में मेवा बेच रहे हों। जहां मिलें मारो सालों को …
    बस अपने आकाओं (बड़े आतंकियों) के इस फरमान पर ही भगवा पट्टा धारियों (छोटे आतंकियों) ने अमल शुरू किया गया होगा।… और लखनऊ में एक गरीब कश्मीरी मेवेवाला बुरी तरह पीटा गया।

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading