लखनऊ, 17 मार्च 2019: भारतीय समन्वय संगठन (लक्ष्य) की महिला कमांडरों ने बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी के 85वें जन्मोत्सव के अवसर पर लखनऊ में स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर मान्यवर कांशीराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और बहुजन समाज को कांशीराम जयंती की बधाई दी। लक्ष्य ने उनके योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने बहुजन समाज के लोगो को एक वोट और एक नोट की कीमत को समझाया और जिसके परिणाम स्वरूप देश की राजनीति में एक बड़ा भूचाल आ गया ।
लक्ष्य ने कहा कि बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी ने बहुजन समाज को सामाजिक व् राजनैतिक क्षेत्र में मानसिक रूप से मजबूत करके हुक्मरान बनाया। उन्होंने बहुजन समाज की सोती हुई जातियों को जगाया और हजारों वर्षो से व्याप्त बहुजन समाज की गुलामगिरी को धराशाई किया।

लक्ष्य की महिला कमांडरों ने कहा कि अगर बहुजन समाज के लोग उनके बताये मार्ग पर चलें और अपनी वोट का सही इस्तेमाल करके देश व् प्रदेशों में हुक्मरान बनता है तो यही उनके प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा था कि बहुजन समाज को दूषित मानसिकता वाले लोगों से बचना चाहिएजो इनका इस्तमाल करते हैं।







