Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    …साहस से बड़ा कोई लक्ष्य नहीं!

    By March 28, 2019Updated:March 28, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 756

    हमारे जीवन का एक बड़ा दोष यह है कि हम लक्ष्य पर ही अधिक ध्यान दिया करते हैं। हमारे लिए लक्ष्य इतना अधिक आकर्षक होता है और ऐसा मोहक होता है कि हम कार्य की बजाय लक्ष्य पर ही अधिक ध्यान देने लगते हैं। यह हमारे मन पर इतना प्रभाव डालता है कि लक्ष्य की प्राप्ति के साधनों की बारीकियां हमारी नजरों से निकल जाती हैं। यदि हम इस विषय पर छानबीन करें, तो पाएंगे कि 99 प्रतिशत मामलों में साधन की ओर ध्यान न देने कारण हम लक्ष्य के रास्ते से भटक गए।

    हमें आवश्यकता है अपने साधनों को मजबूत बनाने की और उन्हें पूर्ण रूप से क्षमतावान बनाने के लिए उनकी ओर अधिक ध्यान देने की। यदि हमारे साधन बिल्कुल ठीक हैं, तो साध्य की प्राप्ति तो होगी ही। हम यह भूल जाते हैं कि कारण ही कार्य का जन्मदाता है। कार्य आप-ही-आप पैदा नहीं हो सकते हैं। जब तक कार्य बिल्कुल ठीक, योग्य और सक्षम न हों, कार्य की उत्पत्ति नहीं होगी। एक बार हमने यदि ध्येय निश्चित कर लिया और उसके साधन पक्के कर लिए, तो फिर हम ध्येय को लगभग छोड़ दे सकते हैं। हमें अपना ध्यान सिर्फ काम पर लगाना चाहिए।

    ध्यान:
    हमें यह पूरा मालूम है कि अगर साधन दोषरहित होगा, तो साध्य कहीं नहीं जाएगा। जब कारण विद्यमान है, तो कार्य की उत्पत्ति तो होगी ही। इसके बारे में विशेष चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि कारण के विषय में हम सावधान रहें, तो कार्य स्वयं आ ही जाएगा। कार्य है ध्येय की सिद्धि। कारण है साधन। इसलिए साधन की ओर ध्यान देते रहना जीवन का एक बड़ा रहस्य है।

    आसक्ति दुख का सबसे बड़ा कारण:
    गीता में भी हमने यही पढ़ा और सीखा है कि हमें लगातार भरसक काम करते ही जाना चाहिए। काम चाहे कोई भी हो, अपना पूरा मन उस ओर लगा देना चाहिए। साथ ही ध्यान रहे हम उसमें आसक्त न हो जाएं। आसक्ति हमारे दुख का सबसे बड़ा कारण है। हम जानते हैं कि वह हमें चोट पहुंचा रही है और उसमें चिपके रहने से केवल दुख ही हाथ आएगा, लेकिन फिर भी हम उससे छुटकारा नहीं पा सकते हैं।

    कर्म पथ से ध्यान न हटे:
    कई बार हम देखते हैं कि मधुमक्खी तो शहद चाटने आती है, लेकिन उसके पैर मधुचषक से चिपक जाते हैं। फिर वह चाहकर भी उससे छुटकारा नहीं पा सकती है। बार-बार हम भी अपनी यही स्थिति अनुभव करते हैं। यही हमारे अस्तित्व का संपूर्ण रहस्य है। हम न चाहते हुए भी कई ऐसे कार्यो को करते चले जाते हैं, जो हमें सिर्फ अपने लक्ष्य पथ से भटका देते हैं। हमें यह पक्का करना होगा कि किसी भी विषय द्वारा अपने कर्म पथ से हमारा ध्यान न हटे। हममें इतनी शक्ति हो कि हम इच्छानुसार भटकाने वाले कर्म को छोड़ सकें।

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading