- राहुल का बड़ा चुनावी वादा, बोले सत्ता में आए तो गरीबों के खाते में देंगे हर साल 72,000
- बोले: ऐसी योजना दुनिया में कहीं नहीं है। सरकार बनने पर 12000 रपए महीने तक की आय वाले परिवारों को न्यूनतम आय गारंटी देगी कांग्रेस
- इससे देश के पांच करोड़ परिवारों यानी 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला जा सकेगा
नई दिल्ली, 26 मार्च 2019: राहुल गाँधी ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है। आज के दिन कांग्रेस ने गरीबी पर आखिरी प्रहार किया है। पांच करोड़ परिवारों को सालाना 72 हजार रपए दिए जाएंगे। बदलाव का समय आ गया है। सामान्य गणित पर कांग्रेस पार्टी की घोषणा को आंका जाए तो 72,000 रपए मोदी सरकार में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए गरीबों को विभिन्न सब्सिडी मद में दिए जा रहे औसतन सालाना 1.068 लाख रपए से कहीं कम है। अत: कांग्रेस पार्टी जो भी वादा कर रही है, वह सिर्फ झांसा देने वाली घोषणा है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर देश के हर गरीब परिवार को सालाना 72 हजार रपए दिए जाएंगे। गांधी ने इसे गरीबी पर ‘आखिरी प्रहार’ करार देते हुए कहा कि इससे देश के पांच करोड़ परिवारों यानी 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला जा सकेगा।
ऐसी योजना दुनिया में कहीं नहीं:
सोमवार को पार्टी की कार्य समिति की बैठक के बाद गांधी ने संवाददाताओं से कहा, पिछले पांच वर्षों में देश की जनता को बहुत मुश्किलें सहनी पड़ी हैं। हमने निर्णय लिया और हम ¨हदुस्तान के लोगों को न्याय देने जा रहे हैं। यह न्याय न्यूनतम आय गारंटी है। ऐसी योजना दुनिया में कहीं नहीं है। उन्होंने कहा, हम 12000 रपए महीने तक की आय वाले परिवारों को न्यूनतम आय गारंटी देंगे। कांग्रेस गारंटी देती है कि वह देश में 20 फीसदी सबसे गरीब परिवारों में से प्रत्येक को हर साल 72000 रपए देगी। यह पैसा उनके बैंक खाते में सीधा डाल दिया जाएगा।
कांग्रेस भी सबसे गरीब लोगों को पैसा देगी:
राहुल ने कहा, अगर मोदी जी सबसे अमीर लोगों को पैसा दे सकते हैं तो कांग्रेस भी सबसे गरीब लोगों को पैसा देगी। इसे दुनिया की सबसे बड़ी न्यूनतम आय योजना करार देते हुए उन्होंने कहा, यह गरीबी पर आखिरी प्रहार है। यह योजना चरणबद्ध तरीके से चलाई जाएगी। यह बहुत ही प्रभावशाली और सोची समझी योजना है। हमने योजना पर कई अर्थशास्त्रियों से विचार-विमर्श किया है। गांधी ने कहा कि पूरा आकलन कर लिया गया। सब कुछ तय कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि इससे पांच करोड़ परिवार यानी 25 करोड़ लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा, आप याद रखिए कि हमने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 10 दिन में किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया था जिसे पूरा किया। मैं फिर वादा कर रहा हूं कि हम 20 फीसदी सबसे गरीब लोगों के साथ न्याय करेंगे और साल का 72 हजार रपए देंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा कि साढ़े तीन रपए किसानों को दिए तो संसद में ताली बजी। भाइयों और बहनों आपको गुमराह किया जा रहा है। वो आपको साढ़े तीन रपए देते हैं और निजी हवाई जहाज वालों को लाखों करोड़ रपए देते हैं।






